आबूरोड, 11 अगस्त । सेंट जाॅन्स स्कूल प्राचार्या उमाश्याम ने बताया कि आज विद्यालय में कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया, जिसमें सुन्दर राधा-कृष्ण प्रतियोगिता आयोजित की गई । नन्हें-मुन्नें छात्र – छात्राएॅं श्रीकृष्ण और राधा की वेशभूषा में आए, कृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय प्रागंण में झाकियाॅं सजाई गई तथा संगीत की धुन पर राधा कृष्ण बने छात्रा छात्राओं ने नृत्य किया बच्चों को राधा कृष्ण से संबंधित कई खेल खिलाए गए तथा माखन मिश्री का प्रसाद वितरित किया गया जिसमें अध्यापिकाओं का योगदान सराहनीय रहा ।




