आबूरोड, 13 जनवरी । सेंट जाॅन्स स्कूल प्राचार्या उमाश्याम ने बताया कि आज विद्यालय में ’काइट फेस्टीबल’ मकर संक्रांति त्योहार के अवसर पर पतंगोत्सव पर्व बडे़ ही धूमधाम से मनाया गया, जिसमें कक्षा एल. के. जी. तथा एच. के. जी. के छात्र – छात्रों ने भाग लिया, इस अवसर पर नन्नें-मुन्नेेें, छात्र-छात्रा अपनी – अपनी रंग – बिरंगी; तरह – तरह की पंतगे, धागा, मांझा इत्यादि लेकर आए और अपने अध्यापकों एवम बड़े भाई -बहनों के साथ हवा में अपनी – अपनी पतंगें लहराई ।





