New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.
Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night
आज मंगलवार को थानाधिकारी को मुखबीर से ईत्तला प्राप्त हुई कि राजकीय महाविद्यालय के पास धर्मशाला केसरगंज में कुछ लोग जुआ पत्ती खेल रहे है। इस पर थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोड शहर मय पुलिस दल के धर्मशाला केसरगंज पहुचे। जहां पर सार्वजनिक स्थान पर 10 लोग गोल घर में बेठकर ताश के पत्तों पर रूपयों का दाव लगाकर जुआ खेलत पाऐ गऐ, जिनसे भारी मात्र में जुआ राशि 1 लाख 10 हजार 260 रूपये बरामद की गई। पुलिस ने आरोपीयो द्वारा कोरोना महामारी के कारण राज्य सरकार द्वारा जारी गाईडलाईन का उल्लघन करने व कोरोना महामारी के संक्रमण को बढाने के कारण आपदा प्रबंधन अधिनियम व 13 आरपीजीओ दर्ज किया जाकर जांच प्रारंभ की।
पुलिस ने अमजद खान पुत्र सादुला खान निवासी केसरगंज, बलदेव पुत्र बच्चुलाल मोची निवासी केसरगंज, सुरेश पुत्र भुराजी जाति माली निवासी मुंगथला, राजाराम पुत्र बाबुलाल जाति भील निवासी जुनी खराडी आबुरोड, भुराराम पुत्र निम्बाराम जाति रेबारी निवासी चन्डेला, इरफान पुत्र मोबिन खांन निवासी केसरगंज, चेतन पुत्र राम कुमार अग्रवाल निवासी सदर बाजार आबुरोड, शम्भुलाल पुत्र भवानी सिह लोधा निवासी केसरगंज आबुरोड, ऐजाज खांन पुत्र ईकबाल खांन निवासी केसरगंज आबुरोड, कैलाश माली पुत्र खेमचंद जाति माली निवासी केसरगंज आबुरोड को गिरफ्तार किया।
पुलिस टीम के ओमप्रकाश विश्नोई थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोड शहर, गनी मोहम्मद उ.नि पुलिस थाना शहर, विरेन्द्र सिंह हैड कानि, सुल्तान सिंह हैड, वजाराम कानि, सुखद देव, सकाराम कानि पुलिस थाना शहर कार्यवाही में हिस्सा लिया।