New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.
Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night
माउंट आबू । राजकीय चिकित्सालय का आबू पिंडवाड़ा विधायक ने किया निरीक्षण जर्जर अवस्था भवनों के निर्माण को लेकर विधायक ने 10,00,000 रुपए की स्वीकृति की जारी
सिरोही जिले की पर्वतीय नगरी माउंट आबू में मंगलवार को आबू पिंडवाड़ा विधायक समाराम गरासिया ने राजकीय अस्पताल का अवलोकन कर पूरे केंद्र में निरीक्षण कर जायजा लिया इस दौरान उपस्थित डॉक्टरों से व स्टाफ से हॉस्पिटल की समस्याओं के बारे में चर्चा की इस अवसर पर डॉक्टर नवीन शर्मा, डॉक्टर मेडतवाल ने बताया कि हॉस्पिटल में सोनोग्राफी मशीन की आवश्यकता है जिस पर विधायक गरासिया ने अपनी सहमति देते हुए कहा कि सोनोग्राफी मशीन किसी दानदाता से ना हुई तो वह स्वयं अपने स्तर पर विधायक मद से उपलब्ध करवाएंगे | साथ ही उन्होंने हॉस्पिटल के स्टॉप की समस्याओं को भी देखा तथा तमाम जानकारी भी अवगत कराई और महिला चिकित्सक डॉ अक्षिमा सैनी ने हॉस्पिटल में स्त्री रोग विशेषज्ञ जो कई वर्षों से रिक्त पद पड़ा है जिसको लेकर भरने की मांग की | वही बता दें कि कई वर्षों से राजकीय चिकित्सालय मैं जर्जर अवस्था में भवनों के निर्माण को लेकर विधायक मद से 1000000 रुपए स्वीकृत किए इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष एक्शन भवानी महामंत्री प्रशांत राका देवेंद्र सिंह चंपावत नेता प्रतिपक्ष सुनील आचार्य शैतान सिंह प्रिया सलिल कलमा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे