HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 19 Oct, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 28.4℃
news-details
आज 15 पॉजिटिव डिस्चार्ज, वही 10 नये पॉजिटिव सामने आये

आज 15 पॉजिटिव डिस्चार्ज, वही 10 नये पॉजिटिव सामने आये

सिरोही | कोरोना से जुडी जिले की पल पल की खबर आबूटाइम्स पर प्रकाशित की जा रही है, आज जिले में कोरोना का मिला झुला असर रहा, जहा दोपहर में आई रिपोर्ट में शिवगंज, पिंडवाडा व रेवदर से कुल 10 नये कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आये तो वही आज की सुखद खबर यह रही की 15 मरीज़ की 2 बार रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उन्हें स्वस्थ घोषित कर डिस्चार्ज कर दिया गया | आज आये 10 नये कोरोना पॉजिटिव शिवगंज से 1, रेवदर तहसील के हाथल से 4 एवं वासन से 2 तो वही पिंडवाडा के पेशुआ, धनारी, व स्वरुपगंज से एक एक मरीज़ थे, इन इलाको में कर्फ्यू लगाकर संक्रमण आगे न फैले उस दिशा में प्रशासन द्वारा मुस्तेदी से काम किया जा रहा है | वही अब बीतो दिनों में कोरोना से जुडी सुखद खबरे भी लगातार सामने आ रही है जहा अब तक 18 मरीज़ डिस्चार्ज हो चुके है तो वही आज 15 मरीजों की रिपोर्ट दूसरी बार नेगेटिव आने पर उन्हें डिसचार्ज कर दिया गया इस तरीके से अब तक कुल 33 मरीज़ रिकवर होकर डिस्चार्ज हो चुके है |  

जिले में तारीख व गाँव के अनुसार कुल कोरोना पॉजिटिव का ब्यौरा जानने के लिये यहा क्लिक करे

  इस मौके पर विद्यायक संयम लोढा, कलेक्टर भगवती प्रसाद, पीएमओ डॉ दर्शन ग्रोवर, सीएमएचओ डॉ राजेश कुमार एवं अन्य चिकित्सको, लोगो की मौजूदगी में सभी डिसचार्ज होने वाले व्यक्तियों को बधाई दी व ताली बजाकर उन्हें वापस घर के लिये विदा किया | इस मौके पर संयम जी ने कहा इस बीमारी से घबराने की बजाये अगर सावधानी बरती जाये तो निश्चित ही संक्रमित होने की सम्भावनाये न के बराबर की जा सकती है तो वही जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद ने कहा अगर किसी को भी स्वांस लेने में थोडी भी तकलीफ होती है तो तुरंत हस्पताल में जांच कराये | लॉकडाउन एक महीने के लिये बढ़ाया गया है, लॉकडाउन 5.0, 1 से 31 जून तक लागू रहेगा जिसमे कंटेंटमेंट ज़ोन को छोड अन्य इलाको में शर्तो के साथ रिहायते दी जायेगी | लॉकडाउन 5.0 की गृह मंत्रालय द्वारा प्रकाशित गाइडलाइन्स के लिए यहाँ क्लिक करे

Search