New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.
Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night
सूचना मिलते ही बिजली विभाग में फोन कर विधुत आपूर्ति को बंद करवाया गया और मोके पर पहुंच कर पालिका दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया मोके पर उपखंड़ अधिकारी अभिषेक सुराणा को घटना की जानकारी दी गयी जिस पर उपखण्ड अधिकारी , उप अधीक्षक पुलिस परवीन सेन, पुलिस जाब्ते के मोके पर पहुंचे और दोनों शव को नगर पालिका के कार्मिको की मदद से टेक्सी यूनियन की एम्बुलेन्स में राजकीय चिकित्सालय कि मोर्चरी में रखवाया गया जिसमें से एक मृतक की शिनाख्त घीसुलाल निवासी देवगढ़ के रूप में हुई |
मोके पर उपखण्ड अधिकारी अभिषेक सुराणा, उप अधीक्षक पोलिस प्रवीण सेन, बिजली विभाग के सहायक अभियंता शम्भू सिंह, पालिका के मुख्य जमादार तरुण कुमार, फायर मेन चम्पालाल, दिनेश कुमार, दिलीप, ओमप्रकाष, विशाल जीतू धानत टेक्सी यूनियन के मुख्तयार खान आदि उपस्थित रहे ।
हादसों का शहर बनता जा रहा है माउंट आबू
हाली ही में हमने देखा था की माउंट आबू के मुख्य मार्ग पर 1 वर्ष से RUIDP द्वारा किया गया गड्ढा ढेह गया और वहा 40 फीट गहरा गढ़ा हो गया, जिसमे साफ़ दिख रहा था की RUIDP की लापरवाही से यह गड्ढा हुआ है लेकिन इसे प्राकर्तिक आपदा मान कर कोई कार्यवाही नहीं हुई |
भाजपा के पिछले बोर्ड में यह बताया गया था की माउंट आबू में सभी बिजली को टी तारो को जल्द ही अंडरग्राउंड कर दिया जायेगा, बोर्ड बदल गया लेकिन अंडरग्राउंड वायरिंग नहीं हुई | यह एक चिनाजनक स्थिति है की हम हमेशा ही हादसों के बाद आकलन करते है लेकिन माउंट आबू एक पर्यटन स्थल है और इस द्रस्टी कौन से प्रशासन / पालिका को कोशिश करने होगी की किसी भी विभाग में कोई लापरवाही न हो |