HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 19 Oct, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 22.6℃
news-details
12वीं के परीक्षा में सेंट जाॅन्स स्कूल के सानिध्य सिंह 97% के साथ रहे प्रथम

12वीं के परीक्षा में सेंट जाॅन्स स्कूल के सानिध्य सिंह 97% के साथ रहे प्रथम

आबूरोड, 30 जुलाई । केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12वीं के परीक्षा नतीजों में सेंट जाॅन्स स्कूल का परीक्षा परिणाम गत वर्षों की भाॅति इस वर्ष भी उत्कृष्ट रहा। स्कूल की प्राचार्या श्रीमती उमाश्याम जी ने बताया कि विद्यालय में 12वीं विज्ञान संकाय में सानिध्य सिंह ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, यश कुमार लक्षवानी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा विद्या मेघवाल ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया । विज्ञान संकाय में कुल 28 छात्र-छात्राओं में से 19 छात्र-छात्रा विषिष्ट योग्यता लेकर उत्तीर्ण हुए, शेष 9 छात्र-छात्रा प्रथम श्रैणी में उत्तीर्ण हुए । इसी प्रकार वाणिज्य संकाय में जयदित्य मिश्रा ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, कनिका गर्ग ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा जीनत अब्बासी ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया । वाणिज्य संकाय में कुल 36 छात्र-छात्राओं में से 12 छात्र-छात्रा ने विशिष्ट योग्यता अर्जित की, 16 छात्र-छात्रा प्रथम श्रैणी में उत्तीर्ण हुए तथा 8 छात्र-छात्रा द्वितीय श्रैणी में उत्तीर्ण हुए । प्राचार्या, श्रीमती उमाश्याम व निदेशक श्री के.ए श्याम कुमार जी ने शीर्ष स्थान पर आने वाले छात्र/छात्राओं, उनके माता-पिता व अध्यापकगणों को बधाई दी एवम सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की ।

Search