HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 19 Oct, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 22.7℃
news-details
1 पिस्टल व 5 कारतूस सहित 2 गिरफ्तार: माउंट आबू

1 पिस्टल व 5 कारतूस सहित 2 गिरफ्तार: माउंट आबू

माउंट आबू | धर्मेन्द्रसिंह, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत देवेन्द्रकुमार शर्मा अति. पुलिस अधीक्षक सिरोही, प्रवीण कुमार वृताधिकारी वृत आबूपर्वत व देवेन्द्रसिंह नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना आबूपर्वत के नेतृत्व में फुलाराम हैड कानि. न. 367 मय हैडकानि श्री जगदीश कुमार न. 595, कानि. सतीशचन्द्र न. 1004, जितेन्द्रसिह न. 213, राजवीरसिह न. 967 मय सरकारी वाहन बोलेरो चालक श्री ओमाराम न. 857 के बीएसएनएल तिराया पर नाकाबंदी के दौरान एक मोटरसाईकिल न. RJ-24-SH-9989 कुम्हारवाडा शंकरमठ की तरफ से आयी जिस पर दो युवा उम्र के व्यक्ति सवार थे, मोटरसाईकिल चालक से मोटरसाईकिल के कागजात के बारे मे पूछा गया तो कोई कागजात पास मे नही होना बताया, जिस पर मोटरसाईकिल चालक को नाम पता पूछा तो अपना नाम विक्रमसिह पुत्र भॅवरसिह जाति राजपूत उम्र 23 साल पैषा खेती निवासी धानेरा, अनादरा जिला सिरोही व साथ बैठे व्यक्ति का नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम लाधाराम पुत्र वनाराम जाति कोली उम्र 20 साल पैशा खेती निवासी धानेरा, अनादरा जिला सिरोही का होना बताया जिन को आबूपर्वत आने का कारण पूछा तो कोई संतोषजनक जवाब नही दिया उक्त दोनो व्यक्तियो को मोटरसाईकिल से नीचे उतारकर सावधानीपूर्वक चैक किया तो एक स्टील रंगकटानुमा पिस्टल छुपाई हुई मिली दो जिंदा कारतूस एक पिस्टल की लोड मैगजीन मिली, जिसमे तीन जिंदा कारतूस मिले जिस पर उक्त व्यक्तियों को पिस्टल व कारतूस के अनुज्ञापत्र/लाईसेंस के बारे मे पूछा गया तो अपने पास कोई वैध अनुज्ञापत्र /लाईसेंस नही होना बताया, उक्त दोनो व्यक्तियों द्वारा बिना अनुज्ञापत्र/ लाईसेंस के अपने कब्जे मे पिस्टल व जिंदा कारतूस रखना जुर्म धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत दण्डनीय अपराध होने से आवश्यक पुलिस कार्यवाही गिरफतारशुदा किया गया | कार्यवाही में शामिल टीम:- ऽ देवेन्द्रसिंह नि.पु. पुलिस थाना आबूपर्वत। ऽ फुलाराम हैड कानि 367 पुलिस थाना आबूपर्वत। ऽ जगदीश कुमार हैड कानि न0 595 पुलिस थाना आबूपर्वत। ऽ सतीशचन्द्र कानि नं 1004 पुलिस थाना आबूपर्वत। ऽ जितेन्द्रसिह कानि न0 213 पुलिस थाना आबूपर्वत। ऽ राजवीरसिह कानि न0 967 पुलिस थाना आबूपर्वत। ऽ ओमाराम कानि न0 857पुलिस थाना आबूपर्वत।

Search