HEADLINES
  1. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  2. Sunil Acharya most likely to be the next Chairman of NP Mount Abu

  • 21 Sep, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 23.7℃
news-details
जिले में 2 और पॉजिटिव, पिंडवाडा के गाँवो से दोनो व्यक्ति

जिले में 2 और पॉजिटिव, पिंडवाडा के गाँवो से दोनो व्यक्ति

पिंडवाडा | राज्य की रात 9:00 बजे की कोरोना रिपोर्ट में जिले में एक भी नए कोरोना पॉजिटिव की खबर न आने पर राहत की सांस ले रहे जिला वासियों के लिए ताज़ा जानकारी के अनुसार यह खबर है की पिंडवाडा के खाखरवाडा से एक तो भीमाना से दूसरा पॉजिटिव केस सामने आया है | पिंडवाडा के खाखरवाडा से पहले ही पॉजिटिव केस सामने आ चूका है और अब तहसील के भीमाना से भी एक और पॉजिटिव केस सामने आ गया है | वही आज माउंट आबू के कई लोगो की चिंता आरोग्य सेतु एप में 2 से 5 की.मी के दायरे में एक पॉजिटिव केस होने के संदेश ने बढ़ा दी जिस पर हमने चिकित्सा प्रभारी से जानकारी मांगी, प्राप्त जानकारी के अनुसार माउंट आबू से अभी तक जितने भी सैंपल भेजे गए है वह सभी नेगेटिव आये है, प्रशासन को भी एप के इस सन्देश से अवगत करा दिया गया है |
दिनांक कुल पॉजिटिव तहसील/ शहर गाँव
7 मई 1 सिरोही नवाखेडा(1)
8 मई 1 आबूरोड शहर(1)
9 मई 1 रेवदर डबाणि(1)
10 मई 1 पिंडवाडा खाखरवाड़ा(1)
11 मई 7 सिरोही | आबूरोड जमोतरा(3),कालन्द्री (1), टुआ(1), काकेन्द्रा(1) | किवरली (1)
13 मई 3 रेवदर, आबूरोड डबाणि(2), किवरली(1)
14 मई 8 सिरोही, शिवगंज तवरी(3), डोडूआ (1), हलिलिवड़ा (2), मांडवा(1) | कैलाशनगर(1)
15 मई 2 पिंडवाडा खाखरवाडा(1), भीमाना(1)
सिरोही जिले में अब तक कुल 24 पॉजिटिव

Search