New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.
Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night
विधायक संयम लोढा ने मौके पर मौजूद जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश कुमार से मानसरोवर कोविड सेन्टर पर लगाये गये चिकित्सकों व नर्सिंग स्टाफ की सूची मांगी और कहां कि मानसरोवर जिले का सबसे बडा कोविड सेन्टर है यहां मरीजों की संख्या अधिक होने से व्यवस्थाओ में ओर अधिक सुधार लाया जाए। विधायक लोढा ने कहां कि यदि मानसरोवर कोविड सेंटर पर मरीजों की संख्या अधिक हो गई है तो कोविड मरीजों को जिला चिकित्सालय पर भिजवाया जाये वह अपनी तरफ से पूरे प्रयास कर मरीजों का ईलाज कराने में कोई कसर नही छोडेगे। विधायक संयम लोढा ने इस सामाजिक कार्य के लिए भामाशाह विजेन्द्र चौधरी को आभार प्रकट किया।
उल्लेखनीय है कि एचजी इंफ्रा के प्रबंध निदेशक विजेन्द्र चौधरी द्वारा 30 अप्रैल को तलेटी ग्लोबल होस्पीटल ट्रोमा सेन्टर में 20 लाख की लागत से ऑक्सिजन प्लांट लगाया गया। इस ऑक्सिजन प्लांट से प्रतिदिन 20 सिलेण्डर उपलब्ध होने से आपातकालीन मरीजों को इससे बहुत राहत मिल रही है। वहीं भामाशाह विजेन्द्र चौधरी द्वारा द्वारा ही शिवगंज-सिरोही में 27-27 लाख रूपये की लागत से दो ऑक्सिजन प्लांट लगाये जायेगे जिसका पूरा पूरा लाभ कोरोना में ऑक्सिजन की कमी झेल रहे मरीजों को मिलेगा।
इस अवसर पर ब्लॉक सीएमएचओ डॉ गौतम मोरारका, पीसीसी सचिव निम्बाराम गरासिया, पूर्व पालिका अध्यक्ष अश्विन गर्ग, वरिष्ठ पार्षद नरगिस कायमखानी, कांतिलाल परिहार, सुरेश बंजारा, कैलाश माली, जितेन्द्र बंजारा, किरण रैगर, शमशाद अली अब्बासी, साक्षी सक्सेना, लीला धारू, यूथ कांग्रेस के ऐजाज पठान, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष गोपाल शर्मा, एडवोकेट प्रदीप सक्सेना, जयंतिलाल मारू, दिलीप पारवानी, मोहम्मद फारूख, शेर मोहम्मद, हिमांशु गर्ग, ओमप्रकाश सेठ, सुमेर सिंह, नरपतसिंह, एनएसयूआई प्रदेश संयोजक नरेन्द्र सिंह, शरीफ खान, अबरार खान, शहर थाना अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई, सदर थाना अधिकारी देवी सिंह सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।
Remdesivir injections black mailers arrested at Sheoganj