HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 19 Oct, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 26.9℃
news-details
5500 रूपये के बनाये चालान 4 दूकाने कि सीज: आबूरोड़

5500 रूपये के बनाये चालान 4 दूकाने कि सीज: आबूरोड़

तहसीलदार ने 2500 रूपये के बनाये चालान आबूरोड। कोरोना के बढते संक्रमण के बाद सरकार द्वारा जारी कोरोना गाईड लाईन कि पालना नही करने पर आज नगरपालिका व तहसील द्वारा शहर मे चालान बनाये गये साथ ही 4 दूकानो को सीज भी किया गया। आरआई सुखराज चारण ने बताया कि आज बस स्टेण्ड से लेकर चेक पोस्ट तक बाजार का निरिक्षण किया गया जिसमे कोरोना गाईड लाईन कि पालना नही करने पर 4 दूकानो को सीज किया गया वही बिना मास्क व सोशल डिस्टेसिंग कि पालना नही करने पर 2500 रूपये के चालान बनाये गये। नगरपालिका एवं पुलिस प्रशासन संयुक्त निरीक्षण टीम - जेट द्वारा सोशल डिस्टेसींग की अनुपालना व मास्क नही लगाने पर शहर के 04 संस्थान सीज किये गयें। एवं 3000 रू. जुर्माना राशि की वसुली की गई। अधिशाषी अधिकारी विनोद कुमार बंसल पालिका टीम के साथ राज्य सरकार द्वारा जारी गाईडलाईन के अनुसार कोरोना वायरस बचाव के लिए एवं लोगो को जागरूक करने के लिए शहर के लोगो को जागरूक रहने हेतू बेवजह घर से बाहर ना निकले और जरूरी काम होने पर निकलने से पहले मास्क पहने और घर आने पर साबून से अच्छी तरह हाथ धोवें का संदेश दिया। तथा मास्क पहनने के लिए प्रेरित किया गया तथा सोशल डिस्टेंस की पालना करने हेतू प्रेरित किया एवं मास्क नही पहने जाने पर नगरपालिका द्वारा जुर्माना वसुलने की कार्यवाही हेतू एनाउसमेंट करवाया गया। साथ ही कोरोना वैक्सिन लगवाने को लेकर आमजन को पम्पलेट वितरित कर जागरूक किया गया तथा वैक्सिन लगवाने के लिए मोबिलाईज किया गया इस दौरान राजस्व विभाग से आर.आई. सुखराज एवं पुलिस जाब्ता के साथ पालिकाकर्मी सैनेट्री इंस्पेक्टर अर्जुन बामणीया, पालिका लिपिक मुकेश चौहान, जमादार दिलीप, सफ ाई कर्मचारी रोहित मौजुद थें। साथ ही शहर विभिन्न स्थानो एवं दुकानो में स्टीकर व पेम्पलेट चिपकाये गयें। आगामी दिनो में भी पालिका द्वारा कोरोना के प्रति लापरवाही नही बरतने एवं लोगो को जागरूक करने हेतू यह अभियान चलाया जायेगा।

Search