HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 19 Oct, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 28.6℃
news-details
जनता की इच्छानुसार रवि शर्मा बने आबूरोड़ पालिका उपाध्यक्ष, 40 में से 26 वोट से हासिल की जित

जनता की इच्छानुसार रवि शर्मा बने आबूरोड़ पालिका उपाध्यक्ष, 40 में से 26 वोट से हासिल की जित

आबूरोड | शहर वासीयो ने किया पुष्प वर्षा द्वारा नये बोर्ड का स्वागत, नगरपालिका चुनाव का आज आखरी चारण था जिसमे तय होना था की नगर पालिका आबूरोड के उपाध्यक्ष पद किसको हासिल होगा, इस पद के लिए भाजपा से रवि शर्मा तो कांग्रेस से कैलाश माली ने अपने नामांकन भरे, मतदान में कांग्रेस के कैलाश माली को जहा 14 वोट प्राप्त हुए तो वही भाजपा के रवि शर्मा ने 26 वोट हासिल कर उपाध्यक्ष पद का पदभार संभाला | देखे विजयी जुलुस का विडियो निर्वाचन अधिकारी ने रवि शर्मा को उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया । उपाध्यक्ष के लिए दोपहर तीन बजे के बाद कांग्रेस, भाजपा व निर्दलीय पार्षद मतदान करने पहुंचे। । इसके बाद उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए शर्मा को रिटर्निग अधिकारी ने बधाई दी। उत्साहित कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने नवनिवार्चित पालिकाध्यक्ष मगनदान चरण उपाध्यक्ष, प्रभारी वासुदेव देवनानी, सह प्रभारी महेंद्र चौधरी, जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित, नवनिर्वाचित पार्षदों का सम्मान किया। इसके बाद खुले वाहन के साथ गुलाल उड़ाते हुए कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का विजयी जुलूस शहर के प्रमुख मार्गो से होकर निकला। पालिका उपाध्यक्ष के चुनाव के तहत प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। पालिका कार्यालय के तीनों तरफ के मार्गो पर बेरिकेटिंग की गई। जहां बड़ी संख्या में पुलिस के जवान मोर्चा संभाले रहे। इस अवसर पर जिला महामंत्री बाबूभाई पटेल, पूर्व यूआईटी अध्यक्ष सुरेश कोठारी, माउंट आबू पूर्व पालिकाध्यक्ष सुरेश सिंदल, दिनेश खंडेलवाल, नगर अध्यक्ष भूपेंद्र सांभरिया,कदीर कुरैशी, हाजी जहूर समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Search