Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night
Sunil Acharya most likely to be the next Chairman of NP Mount Abu
आबूरोड । लाईक अहमद, नगरपालिका के नव निर्वाचित अध्यक्ष मगदान चारण व रविन्द्र शर्मा ने विधी विधान के साथ अपना पद भार ग्रहण किया। नगरपालिका परिसर के बहार पण्डाल मे शहर वासीयो ने अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का माला पहना कर स्वागत किया। अपने पहले सम्बोधन मे पालिका अध्यक्ष मगदान चारण ने कहा कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर शहर को स्वच्छ व सूंदर बनाने के सामुहिक प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर विधायक जगसीराम कोली ने अपने उद्बोधन में कहां कि शहर के विकास में जब जब भी उनसे सहयोग मांगा जाएगा वे शहर के चहुमुखी विकास के लिए अपना समय आबूरोड शहर व नगरपालिका को देते रहेगे। उन्होंने कहां कि नगरपालिका में कर्मचारियों की कमी पूर्ति के लिए भी प्रयास किए जाएंगे। विधायक समाराम गरासिया ने अपने उद्बोधन में कहां कि जनता ने भाजपा पर विश्वास जताकर पूर्ण बहुमत दिया है इसका प्रदेश सरकार हमेशा ख्याल रखेगी। संसद देवजी पटेल ने कहा कि शहर का चहुमुखी विकास हमारी पहली प्राथमिकता है। भाजपा पर शहर के लोगो ने पूर्ण बहुमत देकर अपना विस्वास दिखाया है। पालिका अध्यक्ष पद पर 33 वोट मिलना पार्षद प्रत्याक्षी मगदान चारण कि साफ सुथरी छवी को दर्शता है। मै नवयुक्त अध्यक्ष से कहना चाहुगां कि वो अब शहर के प्रथम नागरिक है उनके लिये कांग्रेस बीजेपी दोनो बराबर है, वो षहर के विकास मे अपने सभी 40 पार्षदो को साथ लेकर आबूरोड को प्रदेश कि पहली नगरपालिका बनाये। इस अवसर पर शहर की जनता का आभार प्रकट करते हुए कहां कि शहर की जनता ने पार्टी पर विश्वास जताकर भारी मतो से उम्मीदवारो को विजयी दिलाई है। शहर की सभी समस्याओं का समाधान व निराकरण नगरपालिका व राज्य सरकार द्वारा मिलकर किया जाएगा। इस मोके पर सासंद देवजी पटेल, विधायक जगसीराम कोली, विधायक समाराम गरासीया, जिला अध्यक्ष नरायण पुरोहित, लुम्बाराम, सुरेश थिंगर, मनीश परसाई, सतीष अग्रवाल, अर्जुन सिंह, नरेष अग्रवाल, सुरेश कोठारी, बाबुभाई पटेल, राधा सिंघल, राजकंवर कच्छावा, शकुंतला वाजपेय, बबीता माखीजा, कदीर कुरेशी, हाजी जहुर, शाबीर कुरेशी,राकेश अग्रवाल, रमेश वैष्णव मनीश सिंघल, सुरेन्द्र गहलोत, ईमामुदृदीन मोयल सहित पार्षद व शहरवासी मोजूद रहे।