HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 19 Oct, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 22.7℃
news-details
पीडब्लूडी एक्सईएन के 5 ठिकानों पर एसीबी की कार्यवाही, 10.42 करोड़ की चल अचल सम्प्पति के मील दस्तावेज

पीडब्लूडी एक्सईएन के 5 ठिकानों पर एसीबी की कार्यवाही, 10.42 करोड़ की चल अचल सम्प्पति के मील दस्तावेज

आबूरोड़। भरष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने डूंगरपुर के पीडब्लूडी एक्सईएन हाल निवासी आबूरोड़ रमेश बराड़ा के 5 ठिकानों पर एक साथ रेत डालते हुये करीबन 10.42 करोड़ की चाल अचल संपत्ति के दस्तावेज जब्त किये। एक्सईएन के ठिकानों पर मील दस्तावेज उनकी आय से 334 गुना आय से अधिक है। कार्यालय महानिदेशक भर्ष्टाचार निरोधक ब्यूरो मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. इन्टेलिजेन्स इकाई द्वारा आज गुरूवार को कार्यवाही करते हुये आय से अधिक सम्पत्ति मामले में आज एसीबी की इन्टेलीजेन्स शाखा की आसूचना पर 5 ठिकानों पर कार्यवाही शुरू की गई। एसीबी के महानिशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि राज्य सरकार की भारस्टाचार के विरूद्ध जीरो टालरेन्स नीति पर प्रभावी कार्रवाई‘‘ के अनुसरण में ब्योरो मुख्यालय की इन्टेलीजेन्स शाखा की आसूचना पर रमेंशचन्द बराडा, अधिशाषी अभियन्ता, सार्वजनिक निर्माण विभाग आबूरोड हाल स्थानान्तरण डूंगरपुर के विरूद्ध सत्यापन किया जाकर आय से अधिक परिसम्पत्तियां अर्जित करने का मामला बनना पाये जाने पर प्रकरण संख्या 403/2021 दर्ज कर अनुसंधान अधिकारी नारायण सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में इन्टेलीजेन्स शाखा जयपुर की टीम के सहया ेग से विभिन्न टीमों का गठन किया जाकर आज सुबह उनके 5 विभिन्न ठिाकानों पर तलाशी की कार्रवाई की जा रही है। ब्यूरो की प्रथम सूचना रिपोर्ट के प्राथमिक आकलन के हिसाब सेरी रमेश चन्द बराडा द्वारा लगभग 10.42 करोड की परिसम्पत्तिया के अर्जित करने का अनुमान है जो उनकी वैध से 334 प्रतिशत अधिक है। बराडा के द्वारा अपनी अवैध आय को क्रेशर माईनिंग व शिक्षण संस्थओं के संचालन में निवेश करना ज्ञात आया है। कैलाश विश्नओई उपमहानिरीक्षक पुलिस, एसीबी जोधपुर द्वारा कार्रवाई का पर्य वेक्षण किया जा रहा है। एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक दिनेश एम.एन. के निर्देशन में आरोपी के आवास एवं अन्य ठिकानो की ए.सी.बी. टीमों द्वारा तलाशी जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भारस्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

Search