HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 19 Oct, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 23.8℃
news-details
झुंझुनू निवासी दो मित्र हेटमजी के सामने बह रहे पानी में डूबे : माउंट आबू

झुंझुनू निवासी दो मित्र हेटमजी के सामने बह रहे पानी में डूबे : माउंट आबू

माउंट आबू | हाल ही के दिनों में जंगल रेस्टोरेंट के सामने बह रहे तेज़ पानी के बहाव में आने से एक युवक की मृत्यु हो गई थी तो वाही आज फिर एक दुखद घटना घटित हुई है | हेटमजी क्षेत्र में एस.टी.पी के पुल के निचे बह रह पानी को देख कुछ पर्यटक अपने मित्रो के साथ फोटोग्राफी करने गये की अचानक झुंझुनू निवासी राजेश कुमार का पैर फिसला और वह अपने एक मित्र अमन के साथ पानी में गिर गए जिसके कारण दोनों मित्रो की पानी में डूबने से मृत्यु हो गई | दोनों युवक को वहां मौजूद लोगो ने बाहर निकाल कर ग्लोबल अस्पताल भेजा जहा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया, दोनों युवक झुंझुनू जिले की एक फार्मेसी कॉलेज में अध्यापक थे | 20 न. पिल्लर पर की गई झाली से फेंसिंग कई दिनों से टूटी हुई है जिससे मरम्मत नहीं की गई वही हमेशा से माउंट आबू मुख्य मार्ग पर पेट्रोलिंग की मांग उठती रही है लेकिन मात्र वन्य विभाग द्वारा पेट्रोलिंग की जाती है जो की पर्याप्त नहीं है, आवश्यकता है की इस मार्ग पर लगातार वन विभाग के साथ, पुलिस, पर्यटन विभाग व नगर पालिका आपदा दल की प्लानिंग कर शिफ्ट में हर 1 से 2 घंटे में पेट्रोलिंग की जाए ताकि मार्ग पर आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा बनी रहे वही ट्राफिक नियमो की हो रही अनदेखी पर भी लगाम लगे सके |

Search