HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 19 Oct, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 22.7℃
news-details
माउंट आबू में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यसमिति एवं राजस्थान कार्यकारिणी की बैठक

माउंट आबू में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यसमिति एवं राजस्थान कार्यकारिणी की बैठक

माउंट आबू अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन राष्ट्रीय कार्यसमिति एवं पश्चिम राजस्थान अग्रवाल सम्मेलन की कार्यसमिति की बैठक माउंट आबू में चल रही है जिसमें समाज को किस प्रकार से आगे बढ़ाया जाए इस पर चिंतन हो रहा है अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग ने कहा कि हमारे मतों से एवं चंदे से सरकार बनती है हमारे द्वारा दिए जा रहे करोड़ों के विशाल आर्थिक सहयोग से देश का आर्थिक एवं सामाजिक विकास हो रहा है हमारे द्वारा व्यापार में रोजगार दिया जाता है इन सबके बदले समाज को केवल प्रताड़ना के अलावा कुछ नहीं मिलता समाज असुरक्षित है हत्याएं अपरहण चोरी डकैती की घटनाएं आए दिन हो रही है | आज हमारा देश का हर वर्ग 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ था परंतु लगता है कि समाज गुलामी की जिंदगी जी रहा है हमारे परिवार का युवा आरक्षण की गलत नीतियों का शिकार बन रहा है हमारा समाज राजनीतिक पार्टियों द्वारा अपेक्षा करने से राजनीतिक भागीदारी नगण्य होती जा रही है | उन्होंने कहा आजादी के बाद पहली संसद मे 8 2 सांसद थे देश में 29% स्वतंत्रा सेनानी अग्रवाल समाज के थे अब हमारे समाज को देश में प्रतिनिधित्व मिलना सभी पार्टियां हमारे समाज की संसद में लोकसभा राज्यसभा विधायक में कोटा तय करें यहां अब आवश्यक हो गया है देश में राष्ट्रीय व्यापारिक कल्याण आयोग बने सभी राज्यों में आयोग व बोर्ड बने और देश के व्यापारी जो देश में 70% राजस्व एकत्रित करते हैं उनकी और सरकार को ध्यान देने की आवश्यकता है | इस अवसर पर पश्चिम राजस्थान अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष केके गुप्ता ने कहा कि जिस प्रकार से अन्य समाजों पर राजनीतिक पार्टियां सांसदों विधायकों के लिए टिकते तय करती है लेकिन हमारे समाज को इसमें महत्वता मिलनी चाहिए क्योंकि देश के अंदर हमारा समाज 10 करोड़ की जनसंख्या लेकर बैठा है और देश का सबसे बड़ा व्यापारी वर्ग है मैंने कहा कि जिस समाज के लिए कोई सरकारी योजना नहीं है वह हमारा समाज जिस समाज के साथ देश का संविधान भेदभाव करता हो वह हमारा समाज नौकरी प्रमोशन घर आवंटन में कानून भेदभाव है वह हमारा समाज जिसको जाति सूचक शब्द इस्तेमाल कर चोर कहां जाता है वह हमारा समाज इसी प्रकार प्रदेश महामंत्री राकेश अग्रवाल ने कहा देश में आरक्षित 131 लोक सभा 1225 विधानसभा सीटों पर चुनाव नहीं लड़ सकता है वह है हमारा समाज जिस समाज पर एट्रोसिटी एक्ट 19 के तहत बिना जांच के भी कार्रवाई की जा सकती है वह हमारा समाज जिस समाज को सजा देने के लिए हर जिले में sc-st विशेष न्यायालय खोले गए वह हमारा समाज सभाओं में फर्श बिछाकर एक अच्छी सरकार की चाह में सत्ता सौंपने वाला है वह हमारा समाज इसकी हित में तन मन धन समर्थन करने वाला है हमारा अग्रवाल समाज जिसके लिए देश में एक भी आयोग नहीं बना और व्यापारियों के लिए देश में व्यापार कल्याण बोर्ड नहीं बना परंतु आज तक उसका समाधान नहीं हुआ वह है हमारा समाज | अब हम चुप बैठने वाले नहीं अपने हकों को लेकर रहेंगे जिला अध्यक्ष हीरालाल अग्रवाल ने कहा कि हमें गर्व है कि पहली बार राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक माउंट आबू में हो रही है इसमें राजनीतिक सामाजिक चिंतन किया गया है और समाज को आगे कैसे बढ़ाया जाए समाज को राजनीतिक प्रतिनिधित्व कैसे मिले और व्यापारियों का कल्याण कैसे हो इस पर भरपूर चिंतन किया गया है बैठक में जिला महामंत्री महावीर अग्रवाल सहित अनेक वक्ताओं ने अपनी बात रखी |

Search