HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 19 Oct, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 26.9℃
news-details
माउंट आबू के सभी धर्मस्थल दर्शनार्थियों के लिए रहेंगे बंद

माउंट आबू के सभी धर्मस्थल दर्शनार्थियों के लिए रहेंगे बंद

माउंट आबू | देश में बढ़ते कोरोना संक्रमन को देख प्रदेश स्तर पर मुख्यमंत्री लगातार विसी के माध्यम से प्रशासन को साथ लेकर इस महामारी से निजात पाने के आयाम खोजने में अग्रसर है | आज से भारत के कई धर्मो के बड़े पर्व/ त्यौहार जैसे की नवरात्री , रमजान आदि शुरू हो जायेंगे जिसमे सेकड़ो की संख्या में लोग मंदिर, मस्जिद आदि स्थल पर एकत्रित होते है वही जिले में लगातार 150 का आकड़ा छुता कोरोना ने प्रशासन को विवश कर दिया है की जितना हो सके कम से कम भीड़ एकत्रित हो | जहाँ कल आबूरोड में उपखंड अधिकारी ई. अभिषेक सुराना की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी धर्म गुरुओ ने सर्व सहमती से धर्मस्थल दर्शनार्थियों के लिए बंद रखने के लिये हामी भरी तो वही आज माउंट आबू के लिए भी अपखंड कार्यालय से सभी धार्मिक स्थल को दर्शनार्थियों के लिये बंद रखने के आदेश जारी हो गये है | नवरात्रि में जहाँ हिंदू नो दिन माता के मंदिर जाकर अपनी पूजा अर्चना करते है तो मुस्लिम रमज़ान की नमाज़ मस्जिद में अदा करते है लेकिन दर्शनार्थियों के लिए लगे प्रतिबंध के पश्चात श्रधालुओ में निराशा है उनका कहना है कम से कम आज के पहले दिन के लिए तो यह प्रतिबंध नहीं होना चाहिये था | जब आमजन से कहा जाते है की यह सब प्रतिबंध उन्ही की सलामती के लिये है तो उनके इस सवाल का जवाब किसी के पास नहीं होता की चुनाव व नेताओ की रैली पर फिर क्यों प्रशासन व कानून पस्त हो जाते है |

Search