HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 19 Oct, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 22.7℃
news-details
रुडिप मेनेजर पर भाजपा नेता को चेतावनी देना का आरोप

रुडिप मेनेजर पर भाजपा नेता को चेतावनी देना का आरोप

माउंट आबू | शहर में रुडिप की लापरवाह कार्यशैली से हर कोई परेशान है, पिछले वर्षो में उनके द्वारा किये जा रहे कार्य में सड़क की दुर्दशा, ब्लास्टिंग से पहाड़ काटना, घायल मजदूरो को मुआवजा न देना जैसे मामले भी शामिल है उसी बीच अब उन पर स्थाई लोगो को चेतावनी देना का आरोप भी शामिल हो गया है | कल सुबह भाजयुमो के नेता नरपत चरण ने उपखंड अधिकारी कनिष्क कटारिया को ज्ञापन सौपा जिसमे उन्होंने कहा की हाल ही में रुडिप के कार्य करते हुए एक मजदुर घायल हो गया था जिसका पैर काटना पड़ा उसी मजदुर को मुआवजे दिलाने के लिए मेने पत्र लिखकर विनती की थी जो बात रुडिप को रास नहीं आई पूर्व में भी उनके द्वारा जब ब्लास्टिंग आदि की जाती थी तब भी मेने इस मुद्दे पर अपनी आवाज़ बुलंद की थी जो उन्हें खटकती है | चारण ने कहा मुझे व्यक्तिगत सूप से चेतावनी दी गई की "वह लोग मुझे देखे लेंगे, मेने ज्ञापन देकर गलती की" साथ ही अब उनके व उनके परिवार के खिलाफ झूठी शिकायत की जा रही है व मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है | क्या स्थाई लोगो की सह कारण है की बाहरी लोग यहाँ के मूल निवासी को धमकी देने का साहस कर सके: अटकले लगाई जा रही है की रुडिप को स्थाई लोगो की सह है, रुडिप के नाम पर आने वाला मरम्मत का सामान कई बार आम लोग अपने निजी कार्यो की लिए इस्तमाल में ले लेते है जिससे रुडिप कर्मचारी व् जिनकी सह पर यह होता है दोनों को मोटा पैसा भी मिलता है | कब होगी कार्यवाही, क्यों नहीं हो रही कार्यवाही: रुडिप पर आरोप कोई नयी बात नहीं लगातार रुडिप पर ब्लास्टिंग, सड़क दुर्घटना, मजदुर की शुरक्षा, डराना, माल को बेचना जैसे आरोप स्थाई लोग लगाते रहे है लेकिन आज तक कोई बड़ी कार्यवाही नहीं की ई आखिर क्यों मौन है अधिकारी, अब तो रुडिप के कार्यकर्ता आम लोगो को धमकाने भी लगे हो तब भी कोई कार्यवाही नहीं की जा रही | ज्ञापन देते समय नक्की व्यापार संघ के अध्यक्ष मनु सेठ भरत सिंह राठौड़, नगर पालिका पार्षद सौरभ गागड़िया, वर्मा टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष प्रवीण सिंह, महाराणा प्रताप टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष अशोक सिंह, स्ट्रीट वेंडर समिति के अध्यक्ष सूरज, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष सुरेश व्यास, नगर पालिका पार्षद मंगल सिंह, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश थिंगर, पूर्व नगरपालिका पार्षद भंवर सिंह मेड़तिया, एसटी मोर्चा अध्यक्ष जीतू राणा, भाजयुमो जिला मंत्री हिम्मत सिंह, भाजयुमो महामंत्री अजीत सिंह, उपाध्यक्ष रोहित अग्रवाल व अन्य आबूवासी मौजूद रहे |

Search