HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 19 Oct, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 22.7℃
news-details
बंद मकान मे चोरो ने लाखो के माल पर किया हाथ साफ: आबूरोड़

बंद मकान मे चोरो ने लाखो के माल पर किया हाथ साफ: आबूरोड़

परिवार गया था रिश्तेदार के घर, पीछे से चोरो ने की सेंधमारी, 3 लाख की नकदी,25 तोला सोना ले उड़े चोर | आबूरोड़। जिले में लगातार चोरी के मामले बढ़ते जा रहे है । चोरो के मामले स्वरूपगंज, आबूरोड पिण्डवाड़ा सहित अन्य जगह लगातार सामने आ रहे है। शुक्रवार शाम को आबूरोड में एक परिवार अपने रिश्तेदार के घर से अपने घर पंहुचा तो उसके होश उड़ गए। दरवाजे के ताले टूटे पड़े थे और घर में सारा सामान बिखरा पड़ा था। सिरोही जिले आबूरोड में सिंधी कॉलोनी निवासी गायत्री अग्रवाल अपने परिवार के साथ 28 दिसम्बर को जयपुर गई थी जयपुर से दो दिन 4 जनवरी को आबूरोड आने के बाद अपने परिवार के साथ आबूरोड में ही भाई के घर पर रह रही थी। शुक्रवार शाम को गायत्री अग्रवाल का भाई सिंधी कॉलोनी गायत्री अग्रवाल के घर पंहुचा तो घर का दरवाजा खुला होने की जानकारी अपनी बहन की दी.। जिसपर गायत्री अग्रवाल घर पहुंची तो उसके होश उड़ गए घर में दरवाजो के ताले टूटे पड़े थे। कमरों में रखी अलमारी खुली पड़ी थी और चारों तरफ सामान बिखरा पड़ा था। घर में चोरो द्वारा चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया था। जिसपर उसने उसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर थानाधिकारी सरोज बैरवा मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरक्षण कर परिवादी से आवश्यक जानकारी जुटाई। गायत्री अग्रवाल ने बताया की घर से करीब 3 लाख नकद और 25-30 तोला सोना चोरी हुई है। उधर चोरी की घटना के बाद लोगों में रोष फैला हुआ है।

Search