New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.
Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night
आबूरोड। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद ने आबूरोड आगमन पर शहर के शांतिकुंज पार्क का निरिक्षण करते हुये इसको दुरूस्त करने को कहा साथ ही पार्क के बहार बने वेण्डर जोन को हटाने को कहा। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद ने तहसीलदार रामस्वरूप जोहर को पार्क के बहार बने फुटपाट पर जो दुकाने लगाई गई है इसको नियम के विरूध बताते हुये हटाने के आदेश दिये। वही पार्क दुरदशा को देखते हुये पालिकाध्यक्ष मगनदान चारण व कार्यवाहक अधिशाषी अधिकारी प्रवीण सिंह को पार्क को सही करवाने को कहा। इस पर वहां मोजूद पार्षद अर्जुन सिंह, अमर सिंह, सुमित जोशी ने जिला कलेक्टर को अवगत करवाया कि यह पार्क पूर्व बोर्ड द्वारा ब्रहाकुमारी को दिया गया था लेकिन उनके रखरखाव नही करने के कारण उनसे वापस लेने का बोर्ड द्वारा प्रस्ताव पारित किया जा चुका है लेकिन तत्कालीन अधिशाषी अधिकारी द्वारा अपनी मनमर्जी के चलते इसको ठीक नही करवाया गया। पार्षदो ने बताया कि शहर का एक मात्र सार्वजनिक पार्क है लेकिन इसकी ऐसी हालत के कारण यहा आमजन नही आ पाता है। सभी की बात सुनने के बाद कललेक्टर द्वारा पालिकाध्यक्ष को तुरन्त प्रभाव से इसे सुधारने को कहा।