New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.
Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night
माउंट आबू | जहाँ देश भर में आज़ादी के अमृत महोत्सव पुरे धूम धाम से मनाया गया वहीं प्रदेश के एक मात्र पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में भी आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किये गए | नगर पालिका मंडल द्वारा पुरे शहर में तिरंगे लगाये गए, राष्ट्रिय उद्यान की सजावट ने पर्यटकों को मन मोह लिया तो पांडव भवन में आयोजित किये गए आकर्षक कार्यक्रमों ने शहर की प्रतिभाओ को बढ़ावा दिया |
शहर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में उपखंड अधिकारी (IAS) कनिष्क कटारिया, पालिका अध्यक्ष जीतू राणा, आयुक्त शिव पाल सिंह, पुलिस उप अधीक्षक योगेश शर्मा की मौजूदगी में भव्य ध्वजा रोहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया |