HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 19 Oct, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 22.6℃
news-details
डंपिंग यार्ड के निकट भालू का हमला: माउंट आबू

डंपिंग यार्ड के निकट भालू का हमला: माउंट आबू

माउंट आबू | पिछले कुछ दिनों से आबू में युवाओं पर हादसों को फरमान जारिहो गया हो, जहा कल फूटबॉल खेलते एक युवक का अचानक निधन हो गया तो वही आबूरोड में एक्सीडेंट के पश्चात समय पर हॉस्पिटल न पहुँच पाने के कारण कृष्णा परिहार की जान नहीं बच पाई | कल रात करीब 8:00 बजे एक और घटना ने अंजाम दिया जिसमे भालू ने एक 12 वर्षीय बालक पर हमला कर दिया, रोटरी स्कूल से आगे व एयरफ़ोर्स स्टेशन के बीच कही, रात को घर लौट रहे ओम प्रकाश पुत्र दिनेश कुमार मकवाना निवासी गोराछपरा पर भालू ने हमला कर दिया जी पर उसके चहरे पर गंभीर चौट आई है, चौट इतनी गहरी है की घाव ने जबड़े को भी नुक्सान किया है | हमले के पश्चात बालक अकेला ही घर पहुंच गया जिसके पश्चात उसे आनन फानन में माउंट आबू के ग्लोबल अस्पताल ले जाया गया जहाँ उसका उपचार चल रहा है, सुचना मिलने पर वन विभाग के कर्मचारी में मौके पर पहुंचे व हादसे की जानकारी लि | इसी मार्ग पर पहले भी हो चूका है भालू का हमला, माउंट आबू एक वन्य अभ्यारण है जहाँ अनेको प्रकार की वन प्रजाति मौजूद है खासकर भलुओं को हमेशा ही रहवासी इलाके व मुख्य मार्ग पर घूमते देखा गया है, ऐसे में हमें ध्यान रखना होगा की जिन मार्ग पर भालुओ को रोज़ाना देखा जा सकता है वहाँ देर रात एकेले या पैदल न जाये वही वन विभाग को ऐसे मार्ग पर उग रही झाड़ियो को हटवाने चाहिये ताकि सड़क किनारे चल रहे जानवर का पता चल सके |

Search