New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.
Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night
शहर के रोटरी गलोबल ब्लड बैंक मे बुधवार का दिन यादगार रहा शहर के समाज सेवी भीमशंकर सिघल ने अपनी पत्नि राधा सिंघल, बेटी डाक्टर दिव्या सिंघल, पायल सिंघल, बेटा उत्तम सिंघल व भाई हेमंत अग्रवाल कि प्रेरणा से अपना जन्मदिन रक्तदान करके मनाने का निर्णय लिया। जिसके तहत बुधवार को आबूरोड रोटरी ब्लड बैंक मे उनके द्वारा अपने परिजनो व दोस्तो के साथ मिलकर 25 यूनिट रक्तदान किया गया। जिसकी सभी ने खुब प्रशंसा कि।
थेलेसिमिया पिडीत बच्चो के साथ केक काट मनाया जन्मदिन
शहर के जाने माने समाज सेवी व रोटरी इंटरनेशनल व रोटरी ब्लड बैंक के सदस्य राजेनद्र बाकलीवाल ने हर वर्ष कि भांति इस वर्ष भी अपना जन्मदिन पर अपने परिवार व दोस्तो के साथ थेलेसिमिया पिडीत बच्चो के साथ केक काट कर मनाया गया। इस अवसर पर बाकलीाल परिवार द्वारा सभी को पक्षीयो के लिये परिण्डे भेंट किये गये साथ ही ब्लड बैंक स्टाफ व पत्रकारो को कोरोना महामारी मे सेवाये देने पर अपनी सुरक्षा के तहत फेस मास्क भेंट किये। इस दोरान ट्रोमा सेन्टर के निदेशक डाक्टर प्रताप मिड्डा ने तोनो को जन्मदिन कि शुभकामनाएं देते हुये कहा कि यह एक बहुत ही सराहनीय कदम है। अगर हर इंसान अपने खुशी के पलो को ऐसे ही मनाये तो शायद न तो कभी रक्त कि कमी होयगी ओर न कभी कोई दुखी होगा हर इंसान को हम अपनी खुशी मे सामिल कर अपनी खुशी को ओर बढ़ा सकते है। ब्लड बैंक प्रभारी धमेन्द्र सिंह ने तीनो को जन्मदिन कि बधाई देते हुये कहा कि रक्तदान ग्रुप से जुडा प्रत्येक सदस्य प्रति महा एक नये रक्तदाता को प्रोत्साहित कर रक्तदान करवाने का संकल्प ले तो शायद इस ब्लड बैंक से कभी भी कोई रक्त के बीना वापस नही जोगा ओर न ही कभी रक्त कि कमी होगा। इस दोरान ब्लड बैंक प्रभारी धमेन्द्र सिंह, विशाल भाई, लईक अहमद, भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष भूपेन्द्र सांबरिया, युवा मोर्चा अध्यक्ष आकाश माली, मुस्लिम वक्फ केमटी के सदर हाजी सलीम खान, रोटरी इंटनेशनल अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, महिला मोर्चा मंत्री मंजू कोली, राकेश गर्ग, थानाराम देवासी, भूवनेश कुमावत, सोशल ग्रुप के हुसैन मोहम्मद, इमामुद्दीन खान, डाक्टर शालीनी, डाक्टर हरि कृपाकर, डाक्टर रविराजा, डाक्टर निलेश, डाक्टर चलाना , भाजपा के विजय गोढ़वाल, अजय वाला, , मुकेश गर्ग सहित लोग मोजूद रहे।
प्रोत्साहित होकर आदिवासी युवको ने किया रक्तदान
जन्मदिन के उपलक्ष्य मे आयोजित रक्तदान शिवीर में दोरान बोसा, क्यारीया के तीन आदिवासी युवको ने जब इस आयोजन को देखा तो उनके द्वारा भी रक्तदान किया गया। रक्तदान के प्रति पहली बार जागरूकता के तहत किसी आदिवासी द्वारा रक्तदान करना बुहत कि सराहनीय कदम है। ब्लड बैंक प्रभारी व राधा सिंघल परिवार द्वारा तीनो आदिवासी रक्तदाताओ का सम्मान किया गया।
सोशल डिसटेसिंग के साथ मनाया जन्मदिन
समाज सेवीयो द्वारा अपने जन्मदिन पर रक्तदान करके व थेलेसिमिया पिडीत बच्चो के साथ मानाने को लेकर ब्लड बैंक सदस्यो द्वारा भीमशंकर सिंघल, राजेन्द्र बाकलीवाल व बीके सुजाता के जन्मदिन पर सोशल डिसटेसिंग कि पालना करते हुये तीनो का सभी मेहमानो कि मोजूदगी मे केक काट कर जन्मदिन मनाया गया। ब्लड बैंक परिवार द्वारा तीनो को बधाई संदेश के रूप मे स्मृति विन्ह भेंट किये गये। वही थेलेसियमीया पिडीत बच्चो को भी गिफट दिये गये।