New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.
Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night
आबूरोड। लाईक अहमद: स्व केशव एच कुलकर्णी की समृति में रेलवे चिकित्सालय आबूरोड में उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ, आबूरोड एवं लायंस क्लब आबूरोड के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिवीर मे रक्तदाताओ के सहयोग से 195 यूनिट रक्तदान किया गया। रक्त संग्रहण का कार्य रोटरी इंटरनेशनल ग्लोबल हॉस्पिटल ब्लड बैंक के प्रभारी धर्मेन्द्र भाई व उनकी टीम ने किया। शिविर में संघ के सदस्यों ने कतार में खडे होकर उत्साह के साथ बढ़ चढ कर रक्तदान किया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि सीनियर डी एम ई डीजल जी एन झा रेलवे हॉस्पिटल के ए डी एम ई निखिलेश लाढ़ा रेलवे स्कूल प्रिंसीपल अशोक चौहान यूपी आर एम एस अध्यक्ष सुभाष जोशी ने द्वीप प्रज्वलित कर शिवीर का शुभारम्भ किया। सभी रक्तदाताओ को उत्तर पश्चित रेलवे मजदूर संघ व लायंस क्लब कि तरफ से प्रमाण पत्र व उपहार भेंट कर रक्तदाताओ का सम्मान किया गया। शिवीर मे मगल चंद मीना सचिव नरेश सैनी सुधीर जोशी एतेंद्र कुमार अनिल शर्मा मुकेश मिश्रा भूरा लाल मीना मनोज कुमार मनीष सैनी इंद्रसेन महावार विशाल सिंह नीरज शर्मा दिनेश कुमावत ओमा राम चोयल लखन सैनी भगवाना राम ओम प्रकाश चोधरी अशोक कुमार अविनाश सर्मा प्रेम सिंह राजेश सिंह फुल चंद जाट कीर्ति राज लॉयन्स क्लव के अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता कोषाअध्यक्ष नरेन्द्र अग्रवाल भगवान अग्रवाल मुरलीधर कुमावत प्रहलाद चोधरी उमेश छगानी सुरेश अग्रवाल शान्ति भाई पटेल हरलाल चोधरी एस बी शर्मा जयकुमार बैरवा योगेश गोपालिया बंकट अग्रवाल राधेश्याम अग्रवाल अजय जैन दिनेश बंसल वल्ड बैंक रोटरी क्लब के बी के धर्मेंद्र भाई आदि सदस्य उपस्थित रहे एवम रक्तदान के लिए लोगों को प्रेरित किया।भगवान अग्रवाल व सुभाष जोशी ने किया रक्तदानस्वेच्छिक रक्तदान शिवीर मे हर बार कि भांति इस बार भी भगवान अग्रवाल ने 67 वीं बार अपना रक्तदान किया वही सुभाष जोशी ने 50 वीं बार रक्तदान किया। दोनो रक्तदाताओ को सभी ने स्वागत करते हुये इस पुनित कार्य के लिये आभार व्यक्त किया।रेलवे कर्मचारीयो व उनके परिजनो ने बढ चढ कर किया रक्तदानउत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ द्वारा हर साल कि भांति इस साल भी आयोजित स्वेच्छिक रक्तदान शिवीर का आयोजन स्थानीय रेलवे चिक्त्सिालय मे आयोजित किया गया। शिवीर में रेलवे कर्मचारीयो व उनके परिजनो ने सुबह से ही बढचढ कर शिविर मे भाग लेते हुये अपना रक्तदान किया।युवा लोको पायलटो ने किया प्रथम बार रक्तदानस्वेच्छिक रक्तदान शिवीर मे आबूरोड ट्रेनिंग पर आये युवा लोको पायलटो ने सिनियर लोको पायलट योगेन्द्र मिश्रा के द्वारा प्रोत्साहित करने पर इंद्रसेन महावर, अविनाश चौरसिया, विष्णु वैष्णव, योगेश जांगिड़, राजेंद्र जांगिड़, चेतन कुमार, रमेश कुमार यादव, प्रकाश सब्बरवाल, सुवालाल चौधरी, महेंद्र सिंह यादव, सचिन, महेश कुमार, विकास सैनी, वनय कुमार शर्मा ने अपना रक्तदान किया। सभी युवा रक्तदाताओ ने बताया कि रक्तदान के बारे मे पता जरूर है लेकिन कभी मोका नही मिला आज रक्तदान करके बहुत अच्छा लग रहा है हम सभी से कहना चाहेगे कि जीवन मे रक्तदान जरूर करे।