HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 19 Oct, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 22.7℃
news-details
शिक्षा व सेवा दोनों में सी.आई.टी अव्वल

शिक्षा व सेवा दोनों में सी.आई.टी अव्वल

आबूरोड | कोविड-19 महामारी को देखते हुये जिला प्रशासन सिरोही एवं आबूरोड उपखण्ड स्तर का कंट्रोल रूम तलहटी स्थित चार्टर्ड इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नालाॅजी, आबूरोड में 2 माह पूर्व में स्थापित किया गया था, जिसमें सभी तकनीकी सेवाये जैसे कम्प्यूटर, इन्टरनेट आदि के साथ ही इस कंट्रोल रूम में कार्य करने वाले प्रत्येक कर्मचारी के लिये भोजन की व्यवस्था भी की गई। इस महामारी से संबंधित समस्त प्रशासनिक गतिविधियों का संचालन चार्टर्ड इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालाॅजी, आबूरोड से किया जा रहा था। दिनांक 31/05/2020 को सी आई टी महाविधालय परिवार की ओर से कोविड-19 कंट्रोल रूम में कार्यरत अधिकारीगण एवं समस्त स्टाफ का सम्मान कर उन्हे विदाई दी गई। इस मौके पर स्थानीय प्रशासन के द्वारा संस्था के इस अभूतपूर्व सहयोग के लिये धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर आबूरोड के तहसीलदार श्री दिनेश आचार्य, उपतहसीलदार श्री विकास सारण एवं अन्य अधिकारी एवं सभी कर्मचारी उपस्थित थें तथा प्रशासन द्वारा सी आई टी महाविधालय परिवार को इस मौके पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। संस्था के चैयरमेन किशोर गांधी एवं निदेशक तेजस शाह ने स्थानीय प्रशासन को यह आश्वासन दिया कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार के कार्य के लिये सी आई टी महाविधालय परिवार हमेशा अग्रिम पंक्ति में खडा रहेगा तथा इसी भावना के साथ जनसेवा में हर संभव मदद करेगा।

Search