• 18 Aug, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 19.3℃
news-details
सी.आई.टी कोलेज के विधार्थियों का इंफोसिस में चयन

सी.आई.टी कोलेज के विधार्थियों का इंफोसिस में चयन

चार्टर्ड इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलोजी, आबूरोड़ के चार विधार्थियों का नामीगिरामी मल्टीनेशनल कम्पनी इंफोसिस में चयन हुआ। तकनीकी विश्वविधालय की तरफ से आयोजित इस प्लेसमेन्ट ड्राईव में दो दिन तक चार राउण्ड आयोजित हुये। इन चार राउण्ड को उत्तीर्ण कर सी.आई.टी. महाविधालय, आबूरोड़ के चार विधार्थी सिल्वी गोयल, तन्वी राव, गौरव जोगानी एवं मोइनुद्दीन मंसुरी का फाइनल राउण्ड में चयन हुआ। इनका वार्षिक पेकेज 3.36 लाख रहेगा। काॅलेज के निदेशक श्री तेजस आर. शाह ने छात्र - छात्राओं के इस उत्कर्ष उपलब्धि पर उनके परिवारजन एवं काॅलेज व्याख्याताओं को बधाई दी एवं चयनित विधार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही महाविधालय में अध्ययनरत विधार्थियों को इस उपलब्धि से नये आयाम स्थापित करने को प्रेरित किया।