Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night
Sunil Acharya most likely to be the next Chairman of NP Mount Abu
यह केबिन पोटेबल है तथा किसी भी स्थान पर इसका आवागमन आसान है, इस वजह से यह दूरदराज के ग्रामीण इलाकों में भी आसानी से इस्तेमाल की जा सकेगी |
सरकार की प्रिज्म (PRISM) स्कीम के तहत प्रवासी राजस्थानी आइडेंटिफिकेशन फॉर स्क्रीनिंग ऑफ मशीन मैं सीआईटी परिवार को 10 और ऐसी ही केबिन तैयार करने का दायित्व सौंपा गया है | 15000 रूपए की लागत वाली यह केबिन का इस्तेमाल सभी के लिए सुगम होगा |
सीआईटी महाविद्यालय चेयरमैन श्री किशोर गांधी, निदेशक श्री तेजस शाह एवं श्री ऋषभ गांधी ने एसडीएम श्री रविंद्र गोस्वामी, तहसीलदार श्री दिनेश आचार्य एवं यूआईटी सेक्रेटरी श्री कुशल कोठारी की उपस्थिति में यह कैबिन वरिष्ठ चिकित्सक डॉ हिंडोनिया एवं डॉ गौतम मुरारका को मदद हेतु भेंट की, यह चिकित्सक एवं उनके सहायककर्मी कोविड19 की इस जंग में योद्धा की तरह अपना दायित्व निभा रहे हैं वे सभी के लिए प्रेरणादाई है |
इससे पूर्व भी सीआईटी द्वारा शुरुआत में एकदम से लॉकडाउन होने के पश्चात निरंतर फ़ूड पैकेट्स वितरित किये गये थे, हाल ही में 3 डी प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी से फेस शील्ड सीआईटी द्वारा तैयार कीये गये थे और अब चिकित्सको की सुध लेते हुए एक आवशयक एवं अनोखी भेट फिर सी.आईटी द्वारा जनहित में प्रस्तुत की गई |