New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.
Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night
छात्राओं ने बढचढकर जिला कलक्टर से संवाद स्थापित किया छात्रा आंकाक्षा ने जिला कलक्टर से उनके जीवन संघर्ष एवं पढाई के बारें में पूछा। वहीं कुछ छात्राओं ने यूपीएससी के लिए विषय चयन, इन्टरव्यू के दरम्यान बरती जाने वाली सावधानियां के बारें में पूछा। एक छात्रा ने तो कलक्टर से जिला कलक्टर के रूप में काम करते हुए आने वाली चुनौतियों के बारें में पूछा सभी छात्राओं ने आत्मविश्वास से भरकर जिला कलक्टर से संवाद किया । जिला कलक्टर ने भी छात्राओं से खुलकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। बेहद सरल व सहज ढंग से छात्राओं की जिज्ञासाओं को शंात करते हुए कलक्टर ने उन्हें लक्ष्य की ओर अनवरत बढने, सकारात्मक सोच कायम करने के साथ बाधाओं से न घबराने का संदेश दिया।
कलक्टर ने ने कहा कि खुद पर भरोसा हो तो आप हर मुसीबत से निकल सकते है। जब भी मोटिवेशन कम होने लगे तो आप अपनी पे्ररणा को जरूर याद करें, जिस कारण आपने लक्ष्य चयन किया ।
छात्राओं द्वारा अपने क्षेत्र विशेष एवं महाविद्यालय आने जाने के लिए होने वाली समस्याओं के बारे में कलेक्टर महोदय को अवगत कराया। जिसका जिला कलक्टर ने उचित समाधान का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम का संचालन महिला एवं बाल विकास विभाग सिरोही की सहायक निदेशक श्रीमती अंकिता राजपुरोहित द्वारा किया गया। श्रीमती राजपुरोहित ने प्रशासनिक सेवाओं में महिलाओं की बढती भूमिका के बारे में छात्राओं को बताया तथा उनका मार्गदर्शन किया।
जिला कलक्टर ने अपने चैम्बर में छात्राओं के साथ ग्रुप फोटो भी खिचवाई छात्राएं कलक्टर से सीध संवाद कर बेह आत्मविश्वास से भर गई। इस कार्यक्रम में राजकीय महिला महाविद्यालय सिरोही के सहायक आचार्य डाॅ. रेणु एवं श्री मणि भूषण मीना, महिला अधिकारिता विभाग की ओर से कल्पेश खंडेलवाल, कुलसम बाॅनो, अजंलि राणावत भी उपस्थित रहें।