HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 19 Oct, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 22.7℃
news-details
आबूपर्वत भवन निर्माण एवं संकर्म समिति की बैठक सम्पन्न 6 मानचित्रों को मिली स्वीकृति

आबूपर्वत भवन निर्माण एवं संकर्म समिति की बैठक सम्पन्न 6 मानचित्रों को मिली स्वीकृति

माउंट आबू | भवन निर्माण संकर्म समिती की बैठक नगरपालिका पुस्तकालय में नारायण सिंह भाटी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक में उपखण्ड अधिकारी, आयुक्त शिवपाल सिंह, सहायक अभियंता नवोदित सिंह एवं समिति सदस्य के रूप में भरत देवासी, भरत बंसल, नवनीत बंसल, देवेंद्र जानी, अनिल जैन,जगमलाराम मेघवाल, टीना सोलंकी और धीरज सोलंकी उपस्तिथ थे | बैठक स्वायत्त शाशन निदेशालय से प्राप्त 8 फाइलें रखी गई जिसमें 2 पर रिपोर्ट बाकी होने से उन्हें छोड़कर बाकी 6 फाइलों को स्वीकृति प्रदान की गई और अंतिम विधिक राय लेकर मानचित्र जारी करने के निर्देश प्रदान किये, आबूपर्वत को 35 साल बाद नए निर्माण की स्वीकृति मिली है, अध्यक्ष भाटी ने बताया की जल्द ही अगली मीटिंग की जाएगी जिसमें जर्जर भवन और शौचालय के निर्माण की फाइलों को प्राथमिकता दी जाएगी बाकी फाइलें क्रमवार की जाएगी | मानचित्र जो स्वीकृत किये गए है वो है श्री सुरेश लालवानी रॉक रेजेन्सी ,श्रीमती आशा लालवानी पत्नी श्री सुरेश लालवानी,श्रीमती दरिया कंवर पत्नी श्री शैतान सिंह, श्री अनिल साँचा पुत्र श्री कल्याण साँचा, श्रीमती पुष्प कंवर पत्नी श्री जगदीश सिंह एवं श्री शम्भूसिंह पुत्र मालम सिंह |

Search