HEADLINES
  1. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  2. Sunil Acharya most likely to be the next Chairman of NP Mount Abu

  • 22 Sep, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 26.7℃
news-details
करोना के विरुद्ध जन आंदोलन अभियान के अंतर्गत आज माउंट आबू में निकाली रैली

करोना के विरुद्ध जन आंदोलन अभियान के अंतर्गत आज माउंट आबू में निकाली रैली

माउंट आबू | आज दिनांक 20.10.2020 को करोना के विरुद्ध जन आंदोलन अभियान के प्रचार प्रसार के लिए राजस्थान सरकार ,जयपुर एवँ स्वायत शासन विभाग के आदेश की अनुपालना में नगरपालिका आयुक्त श्रीमान संजय देवल तथा नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमान जीतूँ राणा उपाध्यक्ष रंजीत के नेतृत्व में आज पालिका के समस्त अधिकारी,कर्मचारियों तथा पार्षदों द्वारा कोरोना के विरुद्ध स्टीकर तथा नो एंट्री नो मास्क का प्रचार प्रसार रैली निकाल कर हरी झण्डी दिखाकर रैली को रवाना किया गया ।रैली माउंट आबू के नगर पालिका कार्यालय से होते हुए मुख्य बाज़ार से होते हुए नक्की लेक यह रैली पहुँची जिसका समापन नगरपालिका कार्यालय में किया गया। वही इस रैली के दोहरान बिना मास्क के घूम रहे आम लोग तथा पर्यटकों को मास्क वितरण किए गए।तथा दुकानदारों को कोविड-19 से बचाव के लिए ज़रूरी सावधानियो का पालन करते हुए करोना के संक्रमण से बचे रहने की समझायिश की गयी।करोना के विरुद्ध जन जागरूकता अभियान के तहत माउंट आबू में आए पर्यटकों को मास्क वितरित किए गए।

Search