HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 19 Oct, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 27.8℃
news-details
इन 4 राज्यों से राजस्थान प्रवेश पर कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट दिखाने के निर्देश से पर्यटन प्रभावित

इन 4 राज्यों से राजस्थान प्रवेश पर कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट दिखाने के निर्देश से पर्यटन प्रभावित

माउंट आबू | हाल ही में देश के कुछ राज्यों में कोरोना का प्रभाव फिर नज़र आया है जिसके चलते राजस्थान सरकार ने प्रदेश में फिर इस महामारी से जानहानि न हो उसके मद्देनज़र दिशा निर्देश जारी किये है | राज्य के गृह विभाग से शनिवार को जारी आदेश में इन राज्यों गुजरात, मध्यप्रदेश, हरियाणा व पंजाब से आने वाले लोगों के लिए प्रदेश में प्रवेश के लिए 72 घंटे के भीतर की निगेटिव आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट पेश करना अनिवार्य होगा। राजस्थान पर्यटकों का एक पसंदीदा राज्य है, प्रदेश में पिछले कुछ समय से मिली छुट के पश्चात पयर्टन भी फिर सुचारू हुआ है व प्रदेश का एक मात्र पर्यटन स्थल माउंट आबू जहा गर्मियों में सबसे ज्यादा पर्यटक आते है एवं पर्यटक कही महीनो पहले ही अपनी बुकिंग करा देते है, ऐसे सभी पर्यटक अब असमंजस में है | इसमें हमें समझना होगा की राजस्थान में प्रवेश पर कोई रोक नहीं है केवल इन चार राज्यों से आने वाले पर्यटकों को अपने साथ 72 घंटे के भीतर की निगेटिव आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट लाना अनिवार्य है। इस आदेश की पालना करते हुए राज्य में रेलवे स्टेशन आदि पर चेकिंग करना शुरू हो चूका है |

Search