HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 19 Oct, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 28.6℃
news-details
सिरोही जिले में 16 जनवरी से होगा कोरोना वैक्सीन टीकाकरण का शुभारंभ

सिरोही जिले में 16 जनवरी से होगा कोरोना वैक्सीन टीकाकरण का शुभारंभ

सिरोही, 13 जनवरी। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद ने एक आदेश जारी कर बताया कि राज्य में कोविड-19 वैक्सीनेशन का शुभारभ 16 जनवरी को किया जा रहा है। राज्य में कोविड वैक्सीन राज्य वैक्सीन स्टोर से संबंधित जिलो को आपूर्ति की जाएगी। कोविड वैक्सीन के सुरक्षित स्टोरेज, सुरक्षित परिवहन एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग राज. जयपुर के शासन सचिव द्धारा जारी निर्देश की पालना में जिले में लोजिस्टिक एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर गितेश श्रीमालवीय को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। चिकित्सा विभाग की ओर से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ राजेश कुमार सम्पूर्ण व्यवस्था के लिए प्रभारी तथा जिला प्रजन्न एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी सिरोही सह प्रभारी होंगे। उक्त आदेशों की कडाई से पालना सुनिश्चित की जाए। वही कोरोना वैक्सीन की पहली खेप में सिरोही जिले के चिकित्सक व संभंधित स्टाफ को प्राथमिकता दी जायेगी, जिले के विभिन्न ठिकानो पर 16 जनवरी को टीकाकरण शुरू हो जायेगा |

Search