HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 19 Oct, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 22.6℃
news-details
आबूरोड दीपक कुमार की मृत्यु की गुत्थी सुलझी, आरोपियों ने बताया कैसा दिया घटना को अंजाम

आबूरोड दीपक कुमार की मृत्यु की गुत्थी सुलझी, आरोपियों ने बताया कैसा दिया घटना को अंजाम

आबूरोड़ | मंगलवार को आबूरोड़ की रेलवे में कार्यरत दीपक कुमार की संदिग्ध मृत्यु के पश्चात परिजनों का आक्रोश सडको पर दिखा, जिस पर आज पुलिस अधिक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने आबूरोड़ पहुंचकर प्रेस से वार्ता करते हुए कहाँ था की सांय तक प्रेस नोट जारी कर इस मामले की जानकारी दी जायेगी | सांय में जारी प्रेस नोट में पुलिस को मिली बड़ी सफलता की जानकारी प्राप्त हुई, पुलिस ने प्रेस नोट में बताया की मुलजिमो ने अपना गुनाह काबुल कर लिया है और यह भी बताया की उन्होंने कैसे इस कार्यवाही को अंजाम दुया था | पुलिस अधिक्षक धर्मेन्द्र सिंह द्वारा गठित टीम ने इस गुत्थी को सुलझा कर परिजनों का मलाल भी कम किया वही पुलिस की साख भी बढाई | दिनांक 16.06.2021 को प्रार्थी प्रवीण पुत्र देवाराम जाति हरिजन उम्र वर्ष निवासी चांदमारी रोड आबूरोड ने एक लिखित रिपोर्ट पेश की कि मेरा भाई दीपक जो दिनांक 15.06.2021 को शाम 9 बजे भोजन अवकाश के दौरान डीजलशेड़ घर जा रहा था जिसके साथ रेल्वे ग्राउण्ड के पास दुर्घटना कारित की सूचना पर में सरकारी हास्पीटल पहुंचा जहां मेरे भाई की लाश को देख उसके लगी चोटों से मेरे भाई की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या की गई है, वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण जुर्म धारा 302, 323 भादस में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया । प्रकरण की घटना की गम्भीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्रसिंह आईपीएस के निर्देशन में श्री मिलन कुमार जोहिया अति पुलिस अधीक्षक सिरोही एवं श्री प्रवीण कुमार वृत्ताधिकारी आबूपर्वत के सुपरविजन में जिला सिरोही में उक्त बलाईण्ड मर्डर का पर्दाफाश करने हेतु टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा घटनास्थल की तरफ आने वाले वाहनों की गतिविधि के सम्बन्ध में सीसीटीवी फुटेज चैक किये जाकर संदिग्धों से पूछताछ कर उनकी गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। जिस पर संदिग्ध शान्तिलाल व मुकेश सिंह व अन्य द्वारा प्रेमप्रसंग को लेकर मृतक की हत्या करना का खुलासा हुआ। शान्तिलाल व मुकेश सिंह को गिरफ्तार किया जाकर उनसे पूछताछ व अनुसंधान जारी है। वारदात में अन्य शरीक अभियुक्तों के सम्बन्ध में अनुसंधान किया जा रहा है। तरीका वारदात:- मुल्जिमान द्वारा एक जीप से मृतक दीपक की मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मारी फिर दूसरी इरटिगा कार से मौके पर पहुंच घायल व्यक्ति को सहायता के लिए हास्पीटल के लिए रवाना होकर रास्ते में घायल व्यक्ति की पत्थर से सिर व मुंह पर जगह जगह अपने साथियों के साथ मिलकर प्रेमप्रसंग के चलते हत्या कारित करना स्वीकार किया। गिरफ्तारशुदा मुल्जिम 1. श्री शान्तिलाल पुत्र श्री प्रभुराम जाति भाट उम्र 25 साल पेशा टैम्पो चलाना निवासी भाटवाडा सरुपगंज पुलिस थाना सरुपगंज जिला सिरोही 2. श्री मुकेश सिंह पुत्र श्री गुलाबसिंह जाति राजपुत पंजाबी उम्र 29 साल पेशा ठेकेदार निवासी मलावटी सत्यम सोसोयटी सरूपगंज पुलिस थाना सरुपगंज जिला सिरोही कार्यवाही में शामिल टीम 1. सुमेर सिंह निपु थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोड शहर 2. श्री कैलाश चन्द्र सउनि पुलिस थाना पिण्डवाडा 3. श्री नरेन्द्रसिंह सउनि पुलिस थाना पालड़ी एम 4. श्री तलकाराम सउनि पुलिस थाना आबूरोड शहर 5. श्री भवानीसिंह हैड कानि नं. 172 पुलिस थाना आबू पर्वत 6. श्री प्रकाश कानि नं.55 पुलिस थाना आबूरोड सदर 7. श्री विक्रमसिंह कानि नं.08 पुलिस थाना आबूरोड शहर 8. श्री गोपीलाल कानि नं. 365 पुलिस थाना आबूरोड सदर

Search