HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 19 Oct, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 22.7℃
news-details
कोविड के बीच सेकड़ो की संख्या में हुई वॉलीबॉल प्रतियोगिता संपन्न

कोविड के बीच सेकड़ो की संख्या में हुई वॉलीबॉल प्रतियोगिता संपन्न

स्वरुपगंज | अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर स्वरूपगंज द्वारा जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजन काशी विश्वनाथ गोशाला में कार्यक्रम का उद्घाटन पधारे हुए अथितियों द्वारा पौधारोपण कर किया गया जिसमे करीब 32 टीमो ने भाग लिया और भावरी की टीम ने प्रियोगिता अपने नामे की | जहा एक और वॉलीबाल आदि खेलो में लोगो की उतनी रूचि नहीं है जितनी की क्रिकेट आदि खेलो में है तो वही ऐसे में अयाजको की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है की किसी भी प्रकार का भेदभाव या अनियमिता न हो | आपको याद होगा फरवरी 2019 में भाजपा द्वारा कमला कप का आयोजन किया गया था जिसमे शूटिंग वॉलीबॉल व समेष वॉलीबॉल को लेकर आयोजको व खिलाडियों में विवाद उत्पन हुआ था जो की करीब एक घंटे के वाद विवाद के पश्चात हल हुआ था जिससे माउंट आबू के आबू क्लब ने अपने नाम किया था | आज हुई वॉली बॉल प्रैयोगिता एक बार फिर विवादों की भेट चढ़ी, वॉली बॉल नियम के अनुसार स्टैंड या रोटेशन दो तरीको से वॉलीबॉल खेल सकते है वही आबू क्लब के मैच के दौरान भेदभाव देखने को मिला जब डॉ टीमो स्टैंड पोजीशन खेलने के लिए सहमत थी बीच में आयोजक ने आकर उसे रोटेशन पर खेलने को मजबूर किया लेकिन आबू क्लब ने मैच जित कर अयाजको के इस दोहरे पण का करारा जवाब दिया तो वही कोरोना के मद्देनज़र भी यह प्रैयोगिता विवादित हो गई | कोरोना गाइडलाइन्स के अंतर्कगत एक जगह पर ज्यादा भीड़ एकतत्रित होना कानून अपराध है, लेकिन इस प्रैत्योगिता में 32 टीमो ने भाग लिया हर टीम में कम से कम 6 खिलाडी होना आवश्यक है जिसके हिसाब से 192 को खिलाडी व आयोजक, मुख्य अथिति, दर्शक को मिलकर लगभग 300 लोगो का जमावड़ा इस प्रतियोगिता में हुआ जो की कोरोना सावधानी की गाइडलाइन्स को सीधी चुनोती है | मास्क पहनना खिलाडियों के लिए संभव नहीं था तो वही आयोजक व आदि भी मास्क में न दिखे ,आयोजको द्वारा कोरोना गाइडलाइन्स को यु चुनोती देना हजारो लोगो की सेहत से खिलवाड़ है | इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि रहे श्रीमान लाल लाल दास जी महाराज एवं मुख्य वक्ता मोहन देवासी, प्रांत मंत्री एबीवीपी अतिथि भुवनेश राजपुरोहित समाज सेवी, मगनी देवी भावरी सरपंच, अशोक सुथार सुपर मोबाइल आदि की उपस्थिति में कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया जिसमें भामाशाह लक्मण गुजराल, राजेंद्र टेलर, धनराज वैष्णव, पवन जोशी, थानेश देवासी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे | प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में राकेश गुप्ता, मुकेश बोराणा, अर्जुन चौधरी,गोविंद प्रजापत रहे कार्यक्रम के आयोजक कमेटी अध्यक्ष मुकेश चौधरी, उपाध्यक्ष गणेश चौधरी, प्रवीण पटेल कोषाध्यक्ष श्रवण पटेल, प्रकाश प्रजापत सचिव रामलाल प्रजापत संरक्षक मांगीलाल चौधरी व्यवस्थापक दीपेश अग्रवाल सदस्य प्रतीक प्रजापत, विपुल राजपुरोहित, रमेश चौधरी, भाविक लोहार, हितेश चौधरी, प्रवीण चौधरी नीलेश राजपुरोहित, कालूराम राजपुरोहित, बादल मोरेसा ने कार्यक्रम का आयोजन करवाया |

Search