HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 19 Oct, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 26.9℃
news-details
सी.आई.टी महाविधालय में बुक लाॅन्च कार्यक्रम आयोजित

सी.आई.टी महाविधालय में बुक लाॅन्च कार्यक्रम आयोजित

आबूरोड़ शुक्रवार को सी आई टी महाविधालय में डाॅ रूखसाना सैफी द्वारा लिखित पुस्तक "डोन्ट गिव अप" का बुक लाॅन्च कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शरूआत काॅलेज निदेशक श्री तेजस आर शाह द्वारा बुक की प्रति के अनावरण के साथ किया गया। निदेशक तेजस आर शाह ने अपने उद्बोधन में बताया कि सभी को जीवन में सदैव कुछ न कुछ नयी पहल करते रहना चाहियें ताकि वह भी अपने जीवन में सफलता के नये आयाम छु सकें, उन्होने कहा कि काॅलेज प्रसाशन नये आईडियाज को प्रोत्साहित करने के लिये सदैव तत्पर रहेगा। इस मौके पर डाॅ रूखसाना सैफी ने पुस्तक लिखने से जुडे कई अनुभवों को साझा किया साथ ही वर्तमान परिस्थितियों में हिम्मत ना हारने एवं लगातार परिश्रम करते हुये सफलताओं को प्राप्त करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के अन्त में डीन एकादमीक रजनेश यादव ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुये बताया कि ए आई सी टी ई द्वारा तकनिकि विषयों का रिजनल भाषाओं में अनुवादन करने की स्कीम चलाई जा रही हैं जिसका सभी को लाभ लेना चाहियें। कार्यक्रम में डाॅ0 मीरा न्यूमोन, दिनेश राव, मोहसीन अली, मुकुल सैन एवं नेहा पाराशर सहित कई व्याख्याता मौजुद थे।

Search