HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 19 Oct, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 22.7℃
news-details
एवरेस्ट फ़तेह कर चुके पर्यावरण सुरक्षा के सन्देश के साथ अवध बिहारी पहुंचे माउंट आबू

एवरेस्ट फ़तेह कर चुके पर्यावरण सुरक्षा के सन्देश के साथ अवध बिहारी पहुंचे माउंट आबू

माउंट आबू | माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने वाले दल कै लीडर अवध बिहारी लाल एवं महेंद्र प्रताप एवं गोविंदनंद एवं विजय शंकर, सिरोही होते हुए माउंट आबू पहुंचे | माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने और 11 देशों 4 लाख 25 हजार किलोमीटर पैदल यात्रा करने वाले सामाजिक युवा जागृति अंतरराष्ट्रीय एडवेंचर स्पोर्ट्स लांगेस्ट वर्ल्ड ऑन फुट सेवा संस्थान के दल ने जिला कलेक्टर सिरोही से मुलाकात की यह दल पर्यावरण सड़क सुरक्षा वाह सामाजिक सुधार के संदेश लेकर गुजरा है | 20 जनों का दल आज माउंट आबू पहुंचा वह इस दल ने माउंट आबू की सबसे ऊंची पर्वतमाला की सबसे ऊंची चोटी गुरु शिखर पर भी तिरंगा फहराया | दल ने सिरोही जिला कलेक्टर भंवर लाल, माउंट आबू उपखंड अधिकारी कनिष्क कटारिया, नगर पालिका आबू पर्वत आयुक्त शिवपाल राजपुरोहित, सफाई निरीक्षक नाथा राम पटेल से की मुलाकात एवं उपहार स्वरूप नगर पालिका आयुक्त द्वारा माउंट आबू का लोगो की तस्वीर भेंट की | इस दौरान माउंट आबू निवासी मोहन कुमार की बिटिया जिज्ञासा जो की विभिन्न शहरों की चोटियों पर तिरंगा फहराती आ रही है ने दल के सदस्यों से मिलकर उनका स्वागत किया |

Search