HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 19 Oct, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 28.6℃
news-details
लगातार दूसरी बार आबूरोड डीजल शेड ने सर्वश्रेष्ठ शेड का खिताब अपने नाम किया

लगातार दूसरी बार आबूरोड डीजल शेड ने सर्वश्रेष्ठ शेड का खिताब अपने नाम किया

- सर्वश्रेष्ठ डीजल लोकोमोटिव शेड शिल्ड आबूरोड पहुचंने पर भव्य स्वागत आबूरोड। महाप्रबंध द्वारा हर साल रेलवे मे बेहतर कार्य करने वालो को पुरस्कृत किया जाता है। लगातार दूसरी बार आबूरोड डीजल शेड ने सर्वश्रष्ठ डीजल शेड का खिताब अपने नाम किया। वर्ष 2019-20 मे आबूरोड डीजल शेड को यह शील्ड मिली। महाप्रबंध द्वारा सादे समारोह मे शील्ड प्रदान कि गई। आज हरिद्वार मेल सेविजेता शील्ड को आबूरोड लेकर पहुचे डीजल शेड के अधिकारीयो का डीजल शेड के अधिकारीयो, रेलवे मजदूर संघ, रेलवे एम्पलाईज यूनियन सहित कर्मचारीयो ने भव्य स्वागत किया। मण्डल रेल महाप्रबंधक नवीन कुमार परशुरामका के मार्गदर्शन मे उत्कृश्अ कार्य करते हुये डीजल लोकोमोटिव शेड आबूरोड इस साल का सर्वश्रेष्ठ डीजल शेड के रूप मे पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही शेड के कर्मचारी रणजीतसिंह तकनिशीयन व भरत कुमार गोयल तकनिशीयन को भी महाप्रबंध पुरस्कार प्रदान किये गये। आज आबूरोड रेलवे स्टेशन पहुचने पर सीनीयर डीएमई जीएन झा व डीएमई विनोद मीणा अगुवाई मे स्वागत अभिनन्दन किया गया वही बैण्ड बाजो के साथ शील्ड को मुख्य रास्तो से होते हुये डीजल शेड पहुचे जहां पर डीजल शेड कर्मचारीयो द्वारा पुष्प्प वर्षा कर स्वागत किया गया। रलेवे मजदूर संघ द्वारा सभी के लिये शीतल पेय कि व्यवस्था करवाई गई। सीनीयर डीएमई जीएन झा ने बताया कि इससे पहले 2018-19 मे भी आबूरोड डीजल शेड यह पुरस्कार प्राप्त कर चुका है। डीजल शड के सीनीयर डीएमई जीएन झा व डीएमई विनोद मीणा ने इस पुरस्कार को सभी की मेहनत का फल बताते हुये सभी को शुभकामनाएं दी। रेलवे मजदूर संघ व रेलवे एम्पलाईज युनियन द्वारा भी शील्ड लाने वाले कर्मचारीयो सिनीयर डीएमई, डीएमई का माला पहनाकर स्वागत अभिनन्दन किया। इस दोरान सुभाष जोशी, सुघीर जोशी, नरेश सैनी, अमर भटृट, असद उल्लाह, मुकेश मिश्रा, समुन्द्र सिंह राठौड, सहित ट्रेड यूनियनो के पदाधिकारी मोजूद रहे।

Search