HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 19 Oct, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 22.7℃
news-details
माउंट आबू की एक होटल पर पर्यटकों द्वारा फूड पोइसनिंग का मामला दर्ज

माउंट आबू की एक होटल पर पर्यटकों द्वारा फूड पोइसनिंग का मामला दर्ज

माउंट आबू | राजेंद्र मार्ग पर स्थित होटल ओएसिस के खिलाफ जोधपुर के पर्यटक दिनेश पुत्र दयानंद खोरवाल उम्र 36 ने ख़राब खाना और दूषित पानी बेचने का आरोप लगाते हुए सख्त कार्यवाही करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है वही होटल व्यवसाई का पर्यटकों का कहना था की वे लोग बाहर का कुछ खाकर आये होंगे इसलिए उन्हें फ़ूड पोइसोनिंग हुई होगी | थानाधिकारी किशोर सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार होटल की रसोई के सैंपल लेने के मद्देनज़र उसे पुलिश द्वारा बंद कर दिया गया है व प्राप्त रिपोर्ट पर धारा 270, 272, 273 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया है | दर्ज रिपोर्ट के अनुसार 4 जून को पर्यटक दिनेश कुमार अपने 18 सदस्यों के साथ होटल के कमरा न. 108 व 109 में ठहरे थे, रात्री को होटल पर खाना खाकर वह लोग सुबह 9:00 बजे घुमने चले गए और उसी समय एक एक करके सभी की तबयत बिगड़ने लगी, जिस पर वह लोग अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे वहां उन्हें फ़ूड पोइसनिंग होने की शिकायत बताई गयी |

Search