HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 19 Oct, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 22.7℃
news-details
सेंट पाॅल्स स्कूल आबूरोड में मनाई गई गाँधी एवं शास्त्री जयंती,ऑनलाइन जुड़े विद्यार्थी

सेंट पाॅल्स स्कूल आबूरोड में मनाई गई गाँधी एवं शास्त्री जयंती,ऑनलाइन जुड़े विद्यार्थी

आज सेंट पाॅल्स सीनियर सैकेण्डरी स्कूल आबूरोड़ के प्रांगण में हमारे भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा द्वितीय प्रधानमंत्री श्री लाल बहादूर शास्त्री की जयंती मनाई गई। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सपना सिंह चैहान ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा श्री लाल बहादूर शास्त्री प्रतिमा पर माल्यार्पण कर द्वीप प्रज्वलित किए एवं प्रधानाचार्या जी ने आॅनलाइन कक्षाओं में गाँधीजी के सत्याग्रह आन्दोलन के बारे मे विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर आॅनलाइन कक्षाओं में विभिन्न विषयों पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत कक्षा 9वीं के छात्र-छात्राओं ने ‘‘कोरोना काल में मानवता की झलक’’ पर, कक्षा 10वीं के छात्र-छात्राओं ने ‘‘आॅनलाइन शिक्षा का विद्यार्थियों एवम् उनके अभिभावकों पर प्रभाव’’ पर, कक्षा 11वीं के छात्र-छात्राओं ने ‘‘21 वीं शताब्दी का मेरे सपनों का भारत’’ पर तथा कक्षा 12 वीं के छात्र-छात्राओं ने ‘‘भारतीय समाज में विद्यार्थियों की भूमिका’’ पर विचार प्रस्तुत करते हुए अपनी बौद्धिक, मानसिक क्षमता एवं ज्ञान कौशल का परिचय दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सपना सिंह चैहान के अनुसार इन आॅनलाइन कक्षाओं में वाद विवाद प्रतियोगिता में छात्र ओम कक्षा 9वीं, नन्दिनी कक्षा 10वीं, राजू कक्षा 11वीं कला वर्ग, विश्वा माहेश्वरी कक्षा 11वीं विज्ञान वर्ग, गुनगुन कक्षा 11वीं वाणिज्य वर्ग, प्रेरणा कक्षा 12 वीं विज्ञान वर्ग, रितिक कक्षा 12 वीं वाणिज्य वर्ग से प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय में भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार सोशियल डिस्टेन्सिंग, मास्क का उपयोग किया गया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष श्री बन्नालाल जी जाट एवं संस्था के निदेशक श्री सांवरमल जाट ने सबको शुभकामनाएं प्रेषित की।

Search