HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 19 Oct, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 22.7℃
news-details
हस्त कला कार्यशाला मे राजकीय स्कूल विद्यार्थीयो को सिखाई हस्त कला: मावल

हस्त कला कार्यशाला मे राजकीय स्कूल विद्यार्थीयो को सिखाई हस्त कला: मावल

आबूरोड़। शिक्षा के साथ साथ व्यवसायिक शिक्षा के लिये विभिन्न कार्य सिखाने के उद्देश्य से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मावल में प्रधानाचार्य धनश्याम दत्त की अध्यक्षता में स्कूली बालको में जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से हस्त कला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला मे राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित हस्त कलाकार सियावा निवासी टीपू बाई गरासीया तथा हेमचन्द ने मिट्टी के द्वारा विभिन्न प्रकार की मूर्तियां बनाई व विद्यार्थीयो से भी मूर्तियो का निर्माण करवाया। कार्यशाला में संस्था प्रधान ने विद्यार्थीयों को शिक्षा के साथ साथ विभिन्न रोजगार कलाओं को सीखने पर जोर दिया तथा समस्त शिक्षको ने भी विभिन्न कलाओ व व्यवसायो के बारे मे जानकारी दी। व्यवसायिक प्रशिक्षक नरपतराम एवं सुरेन्द्र कंवर ने व्यवसाय के बारे में जानकारी देते हुये कहा की आज के युग में आत्मनिर्भर बनने की प्ररेणा होनी चाहिये। तथा ऑटो मोबाईल ब्यूटी के बारे मे भी जानकारी दी। कार्यशाला में छात्राध्यापक भगवती, नयना कुमारी, राकेश कुमार, विनीता गोशाई ने भी विद्यार्थीयों को व्यवसाय के प्रति प्रोत्साहित किया। कार्यशाला में स्कूल प्रबंधन टीम ने सहयोग किया।

Search