HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 19 Oct, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 25℃
news-details
आंधी तुफान के साथ बरसा पानी: आबूरोड़

आंधी तुफान के साथ बरसा पानी: आबूरोड़

मौसम हुआ सुहावना, गर्मी से मिली राहत आबूरोड (लईक अहमद) । मौसम गर्मी के तीखे तेवर के बाद शनिवार कि देर सांय को अचानक हुये मोसम के बदलाव के बाद, व रविवार को भी दोपहर बाद आधी तुफान के साथ बरसा पानी। शहर मे जगह जगह भरा पानी। करीब एक घंटे से भी ज्यादा बारिस ने लगाया जिन्दगी पर ब्रेक। झुलसाती गर्मी ने जीना मुश्किल कर रखा था, जहां एक ओर लोग गर्मी से बेचेन थे वही दुसरी ओर इस भीषण गर्मी से निजात पाने के लिये लोग विभिन्न प्रकार के उपाय कर रहे थे, ऐसे मे शनिवार की देर साम अचानक मौसम ने अपना रूख बदला, ओर देखते ही देखते जोरो से हवाये चलने लगी, कुछ ही देर मे हवाओ ने तुफान का रूप ले लिया ओर जोर दार बारिस बरसना शुरू हो गई, देखते ही देखते बारिस के कोहराम ने पूरे शहर के लोगो की जिन्दगी पर मानो ब्रेक लगा दिया हो, वही रविवार को दोपहर बाद मोसम ने ुिर अपना रूख बदलते हुये तेज हवाओ के साथ बारिस का दौर शुरू हो गया बडी बडी बुंदो के साथ एक घंटे से भी ज्यादा दइेर तक बारिस का दोर चला। बेमोसम कि बारीस ने जहां एक ओर लोगो को गर्मी से रहात दी वही गरीब बस्ती के लोगो को नुकसान पहुँचाया। शहर बना तलाब पालिका ने शहर के मुख्य नालो की सफाई करवाई लेकिन शनिवार को आई बारिस ने पालिका की पोल खोल कर रख दी, पुरा शहर इस बारिस मे तलाब बना नजर आया, शहर के मुख्य बाजार से लेकर ईदगाह रोड, हरिजन बस्ती, घोसी मोहल्ला, गांधीनगर, लुनियापुरा, मानपुर सहित विभिन्न इलाको मे पानी भर गया, पानी भरने के कारण शहर के लोगो का जीवन कुछ घंटो के लिये थम सा गया। बारिस के रूकने के बाद शहर वासीयो ने अपने स्तर पर नालो का कचरा साफ कर पानी को निकाला। तेज हवाओ के साथ उडे छप्पर, गिरे पेड शनिवार कि देर सांय अचानक मौसम के बदलने के साथ तेज हवाओ के दोर आंधी का रूप ले लिया। देखते ही देखते आंधीनुमा हवाओ कई छप्परो को उडा दिया वही ग्रामीण इलाको सहित नेशनल हाईवे व गणका रोड पर पेड गिरे। वही क्यारीया फली, उपला फली मे दो कच्चे मकानो के छप्पर उड गये।

Search