HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 19 Oct, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 22.6℃
news-details
माउंट आबू में आज 6 होटल हुई सिज़, यह रहा मुख्य कारण

माउंट आबू में आज 6 होटल हुई सिज़, यह रहा मुख्य कारण

माउंट आबू | राजस्थान के एक मात्र पर्यटन स्थल माउंट आबू का सबसे बड़ा व मुख्य व्यवसाय है होटल, लाखो की तादात में आने वाले सेलानी माउंट आबू के होटल में रहते है एवं सीजन के समय ज्यादातर होटल के दाम दो गुना हो जाते है जो की अब अन्य व्यवसाइयो को खासा लुभा रहा है, इसी लाभ के चलते कई बार व्यवसाई होटल नियमो की अवहेलना करते हुए होटल चला रहा है, इसी के चलते आज प्रशासन द्वारा 6 होटल में नियोमो का पालन न कारने के बाबत उन्हें सीज कर दिया गया | यह कार्यवाही न्यायलय तहसीलदार आबूरोड (सिरोही) के निर्देश अनुसार की गई | सीज की गई होटल है 1) होटल चन्द्रविलास (टोल नाका) 2) कास्टल रॉक (टोल नाका) 3) आई.बी.एन आबू (ढूढाई) 4) काका इन् (मुख्य मार्ग) 5) हेटमजी गावं के एक होटल 6) व चन्द्र विलास की पीछे एक और होटल
सीज करने बाबत सभी होटल के आदेश पत्र[soliloquy id="20627"]
सभी होटल के सीज होने के मुख्य कारण यह था की यह सभी होटल कृषि भूमि पर थी जिस पर व्यवसाय करना बाबत है, इसके चलते सभी होटल व्यवसाइयो को नोटिस जारी किया गया था लेकिन उसके बावजूद होटल चालको द्वारा व्यवसाय बंद नहीं किया गया अतः तहसीलदार के निर्देश अनुसार यह सभी 6 होटल आज सीज कर दी गई | कार्यवाही पटवारी प्रभुराम, मोरिया जी एवं कुंज बिहारी झा द्वारा की गई |

Search