HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 19 Oct, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 27.8℃
news-details
रेडियो मधुबन के आर.जे. रमेश को कोरोना काल में संगीत को बढ़ावा देने हेतु इंडिया बुक ऑफ रेकॉर्ड्स में स्थान मिला

रेडियो मधुबन के आर.जे. रमेश को कोरोना काल में संगीत को बढ़ावा देने हेतु इंडिया बुक ऑफ रेकॉर्ड्स में स्थान मिला

माउंट आबू । ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा संचालित सामुदायिक रेडियो स्टेशन, रेडियो मधुबन 90.4 एफएम अपने 10 वर्ष पूरे कर रहा है और इस मौके पर एक और खुशी का मौका रेडियो मधुबन के चाहने वालो के लिए आया है | रेडियो मधुबन के आर.जे. रमेश को कोरोना काल में संगीत को बढ़ावा देने हेतु इंडिया बुक ऑफ रेकॉर्ड्स में स्थान मिला है |  

जहाँ पूरी दुनिया कोरोना महामारी के कारण लॉक डाउन में अपने अपने घरों में बंद थी वहीं इस दौरान रेडियो मधुबन की टीम लोगो तक सही जानकारी पहुँचने और उन्हे किसी ना किसी तरीके से रचनात्मक गतिविधियों में जोड़े रखने का प्रयास कर रही थी | इस दौरान रेडियो मधुबन के कार्यक्रम प्रस्तुतकर्ता आर.जे. रमेश ने एक बहुत ही प्रभावशाली ऑनलाइन सिंगिंग कंपटीशन का आयोजन किया | तरंग ऑनलाइन सिंगिंग कंपटीशन का उद्देश्य था, जो प्रतिभाशाली गायक कलाकार हमारे समाज में दूरदराज स्थानों में मौजूद है उन सभी की प्रतिभा को  एक मंच दिलाना और वैश्विक मंच पर लेकर आना |

यह कार्यक्रम जून 2020 से अक्टूबर 2020 के के बीच आयोजित किया गया था | पूरे कार्यक्रम में कुल 45 कंपटीशन राउंड आयोजित हुए, जिसमें 22 ओपन राउंड, 15 फिनाले राउंड और 8 ग्रैंड फिनाले राउंड आयोजित किए गए | कुल 409 प्रतिभागियों को ऑनलाइन जोड़ा गया | उनके इन प्रयासों को इस प्रयास को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में स्थान मिला है और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के द्वारा आर.जे. रमेश को मेडल, प्रमाण पत्र और इंडिया बुक ऑफ रेकॉर्ड्स की प्रति देकर सम्मानित किया गया | इस उपलब्धि पर रेडियो मधुबन की टीम के अंदर तथा इसके सुनने और चाहने वालों के अंदर खुशी का माहौल है | सभी लोगों ने इस प्रयास की बहुत-बहुत सराहना की है |

Search