HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 19 Oct, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 22.7℃
news-details
सिरोही के कार्तिकेय शर्मा खेल मंत्री से सम्मानित, प्रधानमंत्री से करेंगे संवाद

सिरोही के कार्तिकेय शर्मा खेल मंत्री से सम्मानित, प्रधानमंत्री से करेंगे संवाद

सिरोही | युवा मामले एवं खेल विभाग राजस्थान सरकार द्वारा 3 व 4 जनवरी को राज्य स्तरीय प्रतिभा खोज महोत्सव के रूप में राजस्थान युवा महोत्सव का आयोजन कृषि अनुसंधान केंद्र दुर्गापुरा, जयपुर में आयोजित किया गया । पिछले 3 बार से राजस्थान कला रत्न विजेता एवं गत वर्ष सम्पूर्ण देश मे राजस्थान को प्रथम स्थान दिला कर भारत युवा कला रत्न विजेता सिरोही के कार्तिकेय शर्मा को सम्मानित किया गया । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अनुशंसा पर कार्तिकेय को खेल मंत्री अशोक चांदना एवं के सी पहाड़िया सदस्य सचिव यूथ बोर्ड द्वारा विशेष सम्मान प्रदान किया गया। यह अवसर सिरोही ही नही अपितु सम्पूर्ण राजस्थान के लिए गौरव का विषय हैं। कार्तिकेय कवि और मंच संचालक हैं एवं कई राष्ट्रीय कार्यक्रमो में काव्य पाठ एवं संचालन कर चुके हैं । इससे पूर्व उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, तत्कालीन खेल मंत्री किरन रिजिजू, स्मृति ईरानी, योगी आदित्यनाथ, आनंदीबेन पटेल,रमन सिंह, अशोक गहलोत तथा वसुंधरा राजे सहित कई प्रदेशो के मुख्यमंत्री ने भी सम्मानित किया हैं। आगामी 12-16 जनवरी को पांडुचेरी में आयोजित होने वाले 25 वे राष्ट्रीय युवा महोत्सव में कार्तिकेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से विशेष संवाद करेंगे। शर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, भाई एवं समस्त शुभचिंतको को दिया।

Search