HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 19 Oct, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 27.8℃
news-details
जिनके है बेटियाँ वो किस्मत वाले होते है- गिरवर में विद्यालय के वार्षिकोत्सव के दौरान क्रांति राठौड़

जिनके है बेटियाँ वो किस्मत वाले होते है- गिरवर में विद्यालय के वार्षिकोत्सव के दौरान क्रांति राठौड़

सांस्कृतिक कार्यक्रम से दिया देशभक्ति व बालिका शिक्षा का संदेश आबूरोड़। कस्तूरबा ग़ांधी बालिका आवासीय विधलाय गिरवर का वार्षिकोत्सव अपनी लाडो होसलो की उड़ान सांस्कृतिक कार्यक्रमो व पुरस्कार वितरण के साथ आयोजित हुआ। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लाक बालिक शिक्षा प्रभारी एवं आरपी क्रांति राठौड़, एससीएमसी अध्यक्ष बाबूलाल,अतिरिक्त ब्लाक शिक्षा अधिकारी कमलेश कुमार, सरपंच शर्मीली देवी, उपसरपंच सोमाराम भामाशाह सुनील शर्मा,बाबूलाल, प्रधाध्यापक लक्षमी रानीवाल ने मा सरस्वती के चित्र कर सामने दिप प्रज्वलित कर किया। स्कूल प्रशासन दुआरा सभी अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत अभिनदंन किया। समारोह में मुख्य अतिथि ब्लाक बालिका शिक्षा प्रभारी एवं आरपी क्रांति राठौड़ ने बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि बालिका शिक्षा बहुत जरूरी है। राठौड़ ने ग्रामवासियों व अभिभावकों को कहा कि आप अपनी बेटियों को शिक्षा जरूर दिलाये राज्य सरकार दुआरा बालिका शिक्षा के लिए बहित सी योजनाएं चलाई जा रही है, आप सभी इनका लाभ ले। दहेज काम दो लेकिन शिक्षा का ज्ञान जरूर दे। समारोह में छात्राओं दुआरा देशभक्ति सहित ग्रामीण परिवेश को भी नाटक व नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया। सभी होनहार बालिकाओं को पुरस्कार प्रदान किये गए। कार्यक्रम का मंच संचालन सतेंद्र राठौड़ ने किया। स्थानिय प्रधाध्यापक लक्षमी रानीवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। समारोह में स्थानीय शिक्षक सोनल अगरवाओ, ममता, मनीषा, गुड़िया, रश्मि गुप्ता, भामाशाह नानाराम, शिव सिंह चौहान,आशिक प्रजापत,मोहम्मद अकबर नागोरी,कालूराम प्रजापत, दिलीप कुमार, बाबूलाल छिपा,रुक्मणि देवी,अल्ताफ हुसैन,मांगीलाल छिपा, हरीश चन्र्द लखारा सहित अभिभावकों की मोजुदगी रही।

Search