HEADLINES
  1. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  2. Sunil Acharya most likely to be the next Chairman of NP Mount Abu

  • 22 Sep, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 26.7℃
news-details
पुलिस ने ट्रक से सीमा पार कर रहे 100 से अधिक मजदूरो को किया क्वॉरेनटाइन

पुलिस ने ट्रक से सीमा पार कर रहे 100 से अधिक मजदूरो को किया क्वॉरेनटाइन

आबूरोड | लॉकडाउन के चलते कई मजदुर व अन्य वर्ग के लोग अलग अलग राज्यों में फसे हुए ह, वही प्रशासन सुरक्षा कायम रखते हुए सीमओं पर पुर्णतः मुस्तेद है | कल और आज में 130 से अधिक मजदुर को पुलिस ने सीमा पर रोक किया क्वॉरेनटाइन | प्रदेश का अंतरराज्यीय सीमा पर स्थित सिरोही जिले में बॉर्डर पर लगातार सघन तलाशी ली जा रही है, जिले के मावल स्थित राजस्थान-गुजरात सीमा पर गुजरात से राजस्थान प्रवेश कर रहे एक ट्रक की तलाशी ली गई जिसमें कल करीब 65 व आज 70 मजदूर मिले जो मोरबी से अलवर जा रहे थे | शुक्रवार और शनिवार को ट्रक गुजरात के माध्यम से मोरबी से कुछ मजदूरों को लेकर प्रदेश में प्रवेश कर रहा था, इस दौरान थानाधिकारी राणासिंह के नेतृत्व में ट्रक को रुकवाकर तलाशी ली गई जिसमे करीब 65 मजदूर सवार थे जो अलवर जा रहे थे, सभी को वही रोक दिया गया और उनकी जांच शुरू कर दी गई | मजदूरों के लिए खाने की व्यवस्था करते हुए पालिकाध्यक्ष सुरेश सिंदल ने सभी के लिए भोजन के पैकेट्स भिजवाएं, ट्रक में मिले मजदूर मोरबी में अलग अलग औधोगिक इकाई में कार्य करते है, सभी का चिकित्सा विभाग जांच करेगा, जांच के बाद ही इन्हें गुजरात में ही क्वॉरेनटाइन किया जाएगा | आबूरोड़ | योगेश प्रजापत | 18/04/2020

Search