HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 19 Oct, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 26℃
news-details
तेंदुए ने किया 5 बकरियों का शिकार: माउंट आबू

तेंदुए ने किया 5 बकरियों का शिकार: माउंट आबू

माउंट आबू | इन दिनों माउंट आबू में तेंदुए और भालू के रहवाशी इलाको में आना आम बात हो गई है और आये दिन इनके हमले की खबर अब आम होती जा रही है जहा एक और घर में बकरी व मवेशी पालने वाले लोगो को बाउंड्री वाल बनाने की अनुमति का इंतज़ार है तो वही तेंदुए घरो में बाउंड्री वाल न होने के कारण आसानी से मवेशी को घरो में घुसकर अपना शिकार बना लेते है | कल देर रात माउंट आबू के कुम्हारवाडा में शोकत अली पुत्र कालू सफी के घर के पास बंधी उनकी 3 बकरी व 2 बकरों को तेंदुए ने अपना शिकार बना लिया, सुचना मिलने पर वन विभाग माउंट आबू की ओर से सहायक वणपाल मोहन राम व वणरक्षक राम कुमार यादव मौके पर पहुंचे और घंटना की जानकारी ली | पशु चिकित्सक अमित चौधरी ने मृत जानवरों का पोस्टमार्टम कर पुष्टि की, की हमला तेंदुए के द्वारा ही किया गया था, मुआवजे/ सहायता के तर्ज़ पर उपखंड अधिकारी डॉ गौरव सैनी द्वारा शोकत अली को 3000/- रूपये की राशि प्रदान की गई |

Search