New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.
Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night
इस संकट काल में आठ सौ बेड वाला ब्रह्माकुमारीज संस्थान के मानसरोवर आईसोलसन एवं कोविड केन्द्र में फिलहाल पांच सौ बेड का शुभारम्भ किया गया है। जिसमें 4 चिकित्सकों सहित 26 पैरामेडिकल स्टाफ पूरे मरीजो को 24 घंटै शिफट वाईज इलाज कर रहे है। फिलहाल सौ मरीज है। आने वाले दिनों में और भी मरीजों का इलाज होगा। आक्सीजन और दवाईयों का सारा खर्च जिला प्रशासन कर रहा है। फिलहाल इस कोविड सेन्टर में 50 मरीज आक्सीजन पर तथा 24 नार्मल स्टेज में है तथा 7 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है।
जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद तथा माउण्ट आबू उपखण्ड अधिकारी अभिषेक सुराणा के नेतृत्व में इस कोविड और आईसोलेसन केन्द्र की संचालन हो रहा है। यहाॅं मरीजों को आध्यात्मिक और स्वच्छ वातावरण में मेडिटेशन के लिए करोना प्रभावितों को प्रेरित किया जाता है। गौरतलब है कि पिछले वर्ष जब कारोना काॅल आया था तब ब्रह्माकुमारीज संस्थान इस विशाल बिल्डिंग को प्रशासन को दिया था। जिसमें पूरे वर्ष आने वाले मरीजों को सात्विक और शुद्ध भोजन की व्यवस्था भी ब्रह्माकुमारीज संस्थान ने किया था। बेहतरीन वातावरण में यहाॅं का रिकवरी रेट 99.2 प्रतिशत रहा था। जिसमें 3 हजार मरीज रिकवर हुए थे।