HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 19 Oct, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 27.8℃
news-details
“आजादी का अमृत महोत्सव“ कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए बैठक का आयोजन: सिरोही

“आजादी का अमृत महोत्सव“ कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए बैठक का आयोजन: सिरोही

सिरोही, 10 मार्च। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयन्ती वर्ष एवं स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में आयोजित “आजादी का अमृत महोत्सव“ के संबंध में कार्य योजना क्रियान्वित किए जाने के लिए विडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला कलक्टर भगवती प्रसाद की अध्यक्षता मेें बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला कलक्टर ने वी.सी. के जरिए “आजादी का अमृत महोत्सव“ के सफल क्रियान्वयन के लिए तिथि वार कार्यक्रमों व इनके क्रियान्वन के लिए अधिकारियों को प्रभारी एवं सहायक प्रभारी नियुक्त किया है। तय कार्यक्रम अनुसार 12 मार्च को जिला स्तर पर दांडी यात्रा का आयोजन प्रातः 9 बजे गांधी पार्क से प्रारम्भ किया जाकर शहर के विभिन्न स्थानों से होते हुए पुनः गांधी पार्क में गांधीजी की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि व गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार 23 मार्च को शहीद दिवस के अवसर पर भगत सिंह, राजगुरू एवं सुखदेव सिंह जी की पुण्यतिथि पर अहिंसा यात्रा व मौन का आयोजन किया जाएगा। यह यात्रा अहिंसा सर्किल से गांधी पार्क होते हुए पुलिस लाईन तक निकाली जाएगी एवं गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा तथा उपखंड स्तर पर संबंधित उपखंड अधिकारी अपने स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करेंगे। 6 अप्रेल को दांडी मार्च के समापन दिवस पर जिला स्तरीय सम्मेलन आत्मा भवन में प्रातः 10 बजे कलेक्ट्रेट में आयोजित किया जाएगा। 11 अप्रेल को कस्तुरबा गांधी जयंती के अवसर पर गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन जिला स्तर पर जिला सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय में प्रातः 10 बजे आयोजित किया जाएगा। 13 अप्रेल को जलियावाला बाग दिवस का आयोजन जिला सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय में प्रातः 9 बजे होगा तथा उपखंड स्तर पर ब्लाॅक स्तरीय समितियों से समन्वय कर कार्यक्रम निर्धारित किया जाएगा तथा समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण अपने कार्यालयों में गांधी दर्शन पर गोष्ठी तथा मौन रखना सुनिश्चित करेंगे। इसी कार्यक्रम के आयोजन संबंधित 14 अप्रेल को अम्बेडकर जयंती के अवसर पर नगर परिषद सिरोही के सभागार में गोष्ठी का आयोजन प्रातः 11 बजे किया जाएगा। इसी प्रकार 21 मई को बजट घोषणा के अन्तर्गत विषय पर सर्वोदय परीक्षा का आयोजन समस्त राजकीय विद्यालय जिला सिरोही एवं ग्राम पंचायत स्तर सर्वाेदय विषय पर परीक्षा का आयोजन प्रातः 10.30 बजे किया जाएगा। 27 मई को जिला स्तर पर सर्वोदय विषय पर परीक्षा का आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नवीन भवन में प्रातः 11 बजे से किया जाएगा। समग्र कार्यक्रमों के प्रभारी अधिकारी अति. जिला कलक्टर गितेश श्री मालवीया ने आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूप रेखा का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। बैठक में महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला संयोजक राजेन्द्र सांखला, उपखंड अधिकारी हसमुख कुमार, अति. मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम खौड, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ राजेश कुमार, महिला एवं अधिकारिता विभाग की सहायक निदेशक अंकिता राजपुरोहित, नगरपरिषद आयुक्त महेन्द्र चैधरी, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अमरसिंह, ब्लाॅक सह सयोजक जयन्तीलाल माली सहित संबंधित जिला स्तरीय अधिकारीगण एवं वी.सी. के माध्यम से जुडे उपखंड स्तरीय अधिकारीगण तथा महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के ब्लाॅक संयोजक एवं सयोजक उपस्थित थे।

Search