HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 19 Oct, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 25℃
news-details
विधायक कोली ने ऑक्सीजन प्लांट निर्माण का किया भूमि पुजन, एंबुलेंस के लिए 16 लाख किए आवंटित

विधायक कोली ने ऑक्सीजन प्लांट निर्माण का किया भूमि पुजन, एंबुलेंस के लिए 16 लाख किए आवंटित

- राजकीय चिकित्सालय मे स्थापीत होगा प्लांट - अस्पताल में सप्लाई के अलावा 100 सिलेंडर प्रतिदिन हो सकेंगे रिफिल आबूरोड। राजकीय चिकित्सालय आबूरोड में प्रस्तावित ऑक्सीजन प्लांट के लिए रेवदर विधायक जगसीराम कोली के फं ड से आवंटित राशि से ऑक्सीजन प्लांट निर्माण के लिए फ ाउंडेशन निर्माण कार्य का क्षेत्रीय विधायक जगसीराम कोली एवं पालिका अध्यक्ष मगन दान चारण ने कोरोना प्रोटोकॉल के साथ एक छोटे से कार्यक्रम में भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। काविड-19 के सरकारी नियमो कि पालना करते हुये राजकीय चिकित्सालय परिसर मे आफक्सीजन प्लांट कि चिन्हित जगह पर भूमि पूजन एवं शिलान्यास से पूर्व राजकीय अस्पताल प्रशासन व चिकित्सालय प्रभारी परमानंद गुप्ता एवं वरिष्ठ फिजीशियन एम एल हिंडोनिया द्वारा क्षेत्रीय विधायक जगसीराम कोली एवं पालिका अध्यक्ष मगन दान चारण का माल्यार्पण कर स्वागत व अभिनंदन किया। वैदीक मंत्रोउच्चार के बाद विधी विधान के साथ भूमि पूजन कर प्लांट का शिलांयास किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक जगसीराम कोली ने कहा कि इस ऑक्सीजन प्लांट के निर्माण कार्य पूरा होने के साथ ही ऑक्सीजन की उपलब्धता के मामले में आबूरोड आत्मनिर्भर बन सकेगा। ऑक्सीजन प्लांट के निर्माण के साथ ही चिकित्सालय में अन्य आवश्यक उपकरण भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं एवं भविष्य में जो भी आवश्यकता होगी जनहित में विधायक मद से एवं सांसद मद से व अन्य स्तर पर उपलब्ध राशि से हर कार्य कराए जाएंगे किसी भी जनहित के कार्य की आवश्यकता के लिए धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी । पालिका अध्यक्ष मगन दान चारण ने बताया कि राजकीय चिकित्सालय आबूरोड में बनने वाले ऑक्सीजन प्लांट से चिकित्सालय में नियमित रूप से ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा सकेगी और अतिरिक्त ऑक्सीजन से लगभग 100 सिलेंडर रोजाना रिफि ल किए जा सकेंगे जिससे आसपास के क्षेत्रों में भी ऑक्सीजन की कमी की पूर्ति की जा सकेगी इस ऑक्सीजन कार्य के तहत ऑक्सीजन प्लांट रूम एक अन्य रूम का निर्माण होगा जिसमें लगभग 20 लाख रुपए खर्च होंगे वही ऑक्सीजन पाइप इन फि टिंग अधिकारियों पर 8 लाख रुपये खर्च होंगे यह राशि विधायक फं ड से वहन होगी। भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम के अवसर पर पालिका उपाध्यक्ष रवि शर्मा पार्षद सुरेश बंजारा राजकीय चिकित्सालय आबूरोड के प्रभारी परमानंद गुप्ता वरिष्ठ फिजीशियन एम एल हिंडोनिया डॉ गौरव मेवाड़ा संपूर्ण कार्य के पर्यवेक्षण अधिकारी एवं रुडीप अधिशासी अभियंता दीपक मांडन व राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के वरिष्ठ निर्माण अभियंता उपेंद्र गौड़ सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे। विधायक जगसीराम कोली ने एंबुलेंस के लिए 16 लाख रुपए किए आवंटित आबूरोड। राजकीय चिकित्सालय आबूरोड में ऑक्सीजन प्लांट के फ ाउंडेशन के भूमि पूजन एवं शिलान्यास समारोह में उपस्थित क्षेत्रीय विधायक जगसी राम कोली से पालिका अध्यक्ष मगन दान चारण चिकित्सालय प्रभारी परमानन्द गुप्ता वरिष्ठ फि जिशियन एम एल हिंडोनिया डॉक्टर गौरव मेवाड़ा आदि ने क्षेत्र के सबसे बड़े राजकीय चिकित्सालय में एंबुलेंस की कमी की समस्या से अवगत कराया और विधायक फं ड से एंबुलेंस उपलब्ध कराने का आग्रह किया इस पर विधायक जगसीराम कोली ने अपने विधायक फं ड से एंबुलेंस क्रय करने हेतु को 16 लाख रुपए आवंटित करने की घोषणा की। विधायक फं ड से एंबुलेंस की राशि की घोषणा पर पालिका अध्यक्ष मगन दान चारण उपाध्यक्ष रवि शर्मा पार्षद सुरेश बंजारा चिकित्सालय प्रभारी परमानंद गुप्ता डॉक्टर एम एल हिंडोनिया डॉक्टर गौरव मेवाड़ा आदि ने क्षेत्रीय विधायक जगसीराम कोली का आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया।

Search